4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे को नौकरी दिलाने की बातें कर-कर मां को बना डाला अपना शिकार,ये है मामला

mp news: पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता पर आरोपी पर कार्रवाई न करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप...।

2 min read
Google source verification
shahdol news

mp news: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां को उसके बेटे की नौकरी के सपने दिखा-दिखाकर दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन आरोप है कि अब रसूखदार भाजपा नेता आरोपी के पक्ष में आ गया है जो पुलिस पर आरोपी पर कार्रवाई न करने के दबाव बना रहा है।

ऐसे दरिंदे के जाल में फंसी महिला

मामला शहडोल के सोहागपुर थाना इलाके का है जहां रहने वाले राजेश लोधी नाम के शख्स महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि राजेश से उसकी जान पहचान हुई थी। इसी दौरान उसने उसे भरोसा दिलाया कि वो उसके बेरोजगार बेटे की नौकरी लगवा देगा। राजेश उसके घर पर आने जाने लगा और एक दिन उसे घर में अकेला पाकर राजेश ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


यह भी पढ़ें- स्कूल की तीसरी मंजिल पर कमरे में लड़के को देखते ही बोली बच्ची, अंकल इसे गोली मार दो…


आरोपी के पक्ष में भाजपा का रसूखदार नेता

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के एक रसूखदार नेता की इस मामले में एंट्री हुई है आरोप है कि नेताजी आरोपी पर कार्रवाई न करने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडेय का कहना है कि महिला के साथ हुए गलत काम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है, साथ ही वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


यह भी पढ़ें- 7 नंबर के जूते में निकला 4 फीट का कोबरा सांप, देखें वीडियो

Story Loader