27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर स्थानांतरित आईएएस एसकृष्ण चैतन्य को स्मृति चिन्ह भेट कर दी गई विदाई

सहयोग कभी नहीं भूल पाऊंगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

raghuvansh prasad mishra

•

Updated: 27 Jun 2019, 8:26 PM IST

Additional Commissioner Municipal Corporation, Indore, has transferred

अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर स्थानांतरित सीईओ एसकृष्ण चैतन्य को स्मृति चिन्ह भेट कर दी गई विदाई

शहडोल .मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आईएएस एस कृष्ण चैतन्य के अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर के पद पर स्थानांतरित होने पर बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जिले में दी गई सेवाओं का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ललित दाहिमा ने कहा कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी है। उन्होंने शहडोल जिले में ग्रामीण विकास के साथ-साथ अन्य विकास के कार्यों को दक्षता के साथ नए आयाम दिए। समारोह को संबोधित करते हुए स्थानांतरित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस कृष्ण चैतन्य ने कहा कि इस जिले में मुझे जो प्यार और सहयोग मिला उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर दिलीप पांडे, डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश पाण्डेय, जिला परियोजना समन्वयक मदन त्रिपाठी, संतोष चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रिका सिंह पटेल, जिला लेखाधिकारी अशोक शुक्ला, सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे समारोह में स्थानांतरित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसकृष्ण चैतन्य को स्मृति चिन्ह भी भेट किया गया।
कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर का निरीक्षण
कलेक्टर ललित दाहिमा ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में समुचित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए तथा मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएॅ उपलब्ध कराने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों से भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश पाण्डेय साथ रहे।