6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

video story- बुजुर्गों का सम्मान के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली बहराणा साहिब की शोभा यात्रा

यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

Google source verification

शहडोल. झूलेलाल मंदिर में 40 दिन से स्थापित अखंड ज्योति चालिसा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। जिसका समापन कार्यक्रम रविवार को किया गया। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मंदिर में हवन पूजन कर आहूति का कार्यक्रम चलता रहा। इसके बाद 75 वर्ष पूर्ण कर चुके 55 बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बुजुर्गों को तिलक वंदन करते हुए साल श्रीफल व मिठाइयां भेंट कर सम्मानित किया। दोपहर 1 बजे से 108 बहराणा सहिब के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा झूलेलाल मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकाली गई, जो इंदिरा चौक, गुरुनानक चौक, नया गांधी चौक होते हुए जैन मंदिर से मोहनराम तालाब पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष व बच्चों ने हिस्सा लिया। महिलाएं सिर पर कलश व अंखड ज्योती लेकर शोभा यात्रा के साथ चल रही थीं। पुरुष गाने की धुन में नाचते गाते चल रहे थे। नगर के कई स्थानों मे ंसमाज के लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। मोहनराम मंदिर में कलश विसर्जन के बाद यात्रा का समापन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम सांई लालदास चक्करभाटा के सानिध्य में आयोजित हुआ।