6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

video story- युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग

मालवाहक की टक्कर से युवक की मौत

Google source verification

शहडोल. संभागीय मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मालवाहक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में आग लगा दी। जानकारी में बताया गया कि शहडोल उमरिया नेशनल हाइवे में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे मझगंवा गांव के समीप शिव कुमार यादव 45 वर्ष पैदल जा रहा था, उसी दौरान पीछे से आ रही तेजरफ्तार मालवाहक ने टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मालवाहक में आग लगा दी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों घुनघुटी पुलिस को दी। पुलिस पहुंचकर दमकल विभाग को आग बुझाने की सूचना दी। दमकल की गाड़ी कुछ ही देर में घटना स्थल पहुंचकर मालवाहक पर लगे आग पर काबू पाया। पुलिस ने वाहन चालक पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।