22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल के साथ-साथ पढ़ाई करना भी जरूरी : कलेक्टर

विजेता टीम से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

2 min read
Google source verification


कलेक्टर ने अंतर्रास्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में शहडोल की विजेता टीम से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं
शहडोल. कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने शुक्रवार कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में बैगलोर में तीन दिवसीय आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराते ओपेन प्रतियोगिता में शहडोल जिले की विजेता टीम के खिलाडिय़ों एवं कोच से मुलाकात की। कलेक्टर ने इस प्रतियोगिता में विजय होने पर पूरी टीम एवं टीम कोच को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही खिलाडिय़ों से परिचय किया तथा चर्चा भी की।
चर्चा के दौरान कलेक्टर ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें स्वस्थ एवं मजबूत शरीर के लिए खेल एवं व्यायाम बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान देना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि खेल से हमारे शरीर का विकास होता है तथा पढ़ाई से हमारा बौद्धिक विकास होता है।
कलेक्टर ने विजयी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप खेल में इतनी ’यादा मेहनत करें कि आप प्रतिदिन या प्रत्येक माह में अपना बनाया हुआ खुद का रिकार्ड तोड़ें तथा नया रिकार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से मेहनत करनी चाहिए, किसी भी खेल या प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले पूर्ण रूप से अपने आप को तैयार कर लेना चाहिए।
छात्रों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि खिलाडिय़ों को खेल एवं कराते के साथ तैरना भी सिखाएं। उन्होंने कहा कि तैरना एक साथ कई व्यायाम करने के समान है, इसलिए शरीर स्वस्थ रखने के लिए तैरना भी जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि तैरने के लिए स्वींमिगपूल बनाने एवं कराते मैदान नहीं होनें पर कराते मैदान के लिए भी खेल युवा कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेजें।
इस दौरान कलेक्टर ने खिलाडिय़ों एवं कोच को मेडल एवं प्रमाण पत्र भी दिया तथा शुभकामनाएं देते हुए उ"वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सहायक संचालक खेल लोक शिक्षण शहडोल रईस अहमद, ब्लाक समन्वयक सोहागपुर खेल और युवा कल्याण विभाग अजय कुमार सोंधिया, दयानन्द सोंधिया ब्लाक समन्वयक गोहपारू, कमलकान्त साहू सहायक ग्रेड-तीन खेल और युवा कल्याण विभाग शहडोल, जिला कराते संघ के सचिव अजय कुमार चौधरी, विराट मार्शलआर्ट एकेडमी की प्रशिक्षक कुमारी शिवानी नामदेव, किशोर साकेत, सहित टीम के खिलाड़ी उपस्थित रहे।