
always-want-to-be-young
शहडोल। हमेशा जवान रहना हर इंसान चाहता है, लेकिन इसके लिए कोशिश बहुत कम लोग करते हैं। दरअसल, हमेशा जवान बने रहना चाहे सबका ख्वाब हो पर इस सपने को साकार करने के लिए आयुर्वेद के अनुसार जिन नियमों का पालन करना होता है उन्हें कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हीं नियमों के बारे में जिनका पालन कर हमारे ऋषि-मुनि हमेशा स्वस्थ और जवां बने रहते थे। एक जादूगरनी की कहानी से हम सभी परिचित हैं, वह जवान बने रहने के लिए दूसरों की जवानी चुरा लेती थी। हम सभी चाहते हैं हमेशा तरोताजा और जवान रहना, लेकिन इसके लिए जादूगरनी की तरह किसी की जवानी चुराने की जरूरत नहीं हैं। कहने का मतलब साफ है कि आप पर भी एक उम्र के बाद बुढ़ापा हावि होने लगेगा। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि यह बुढ़ापा कुछ देर से आए, आपके चेहरे और शरीर की ताजगी कुछ ज्यादा दिनों तक मेंटेन रहे तो समय रहते आपको सावधानी बरतनी शुरू कर देनी चाहिए।
दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है
दरअसल सही खानपान और कुछ खास चीजों से आप भी पा सकते हैं सदाबहार जवानी। इसके लिए आप कुछ नेचरल फूड्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा। तो आइए पहले आपको ऐसे ही कुछ खाने-पीने की चीज़ों के बारे मैं बताते हैं। मूल रूप से अमेरिकी महाद्वीप से आया यह फल भारत में मखनफल के नाम से मिलता है। इस फल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। एवोकैडो में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो त्वचा की सुरक्षा करती है। एवोकैडो आपकी त्वचा की कोशिकाओं को दोबारा बनने में मदद करता है और इससे आपकी त्वचा को जवां और ताजा लुक मिलता है। राजमा से तो सभी परिचित हैं इसमें फाइबर्स और पोटैशियम से भरपूर होता है। इससे कोलेस्ट्रोल लेवल कम होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही राजमा में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। 70 फीसदी से अधिक कोकोआ की मात्रा वाले चॉकलेट में काफी प्रोटीन और विटामिन बी होता है। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में फैट बर्न होता है जिससे आपकी त्वचा और आपके बाल बेहतर होते हैं। ब्रॉकली फाइबर्स और विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत हैं। इससे न केवल वजन नियंत्रण में रहता है बल्कि दिल की बीमारियों से लडऩे में भी मदद मिलती है। ब्ल्यूबेरीज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। इससे बिना रुकावट के रक्तसंचार में मदद मिलती है। ब्ल्यूबेरी में कुछ खास मिनरल्स होते हैं जो एंटी-ऐजिंग प्रक्रिया पर नियंत्र रखते हैं। पोटैशियम से भरपूर होने के कारण बेरीज से सूजन भी कम होता है। खाने की चीज़ों के अलावा आपको ज़रूरत हे अपनी लाइफ में छोटे-छोटे चेंज लाने की। आइए बताती हूँ क्या होने चाहियें वो बदलाव।
सुबह जल्दी उठने से कई बीमारियां दूर रहती है
रोजाना सुबह जल्दी उठने के अनेक फायदे हैं। हमारे प्राचीन ग्रंथों में ऋषि-मुनियों ने कहा है सुबह जल्दी उठने से कई बीमारियां दूर रहती है व शरीर सेहतमंद रहता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप लंबी उम्र तक स्वस्थ रहें व ताउम्र जवान दिखाई दें तो रोजाना सुबह जल्दी उठने की तो आदत डालें ही साथ ही कुछ देर योगा या प्राणायाम भी जरूर करें। जवानी को बचाने के लिए सबसे पहले हमें जरूरत है कि हम थोड़ा शारीरिक श्रम भी अवश्य करें। विलासिता भरे जीवन में आलस्य बढ़ता जा रहा है। शारीरिक श्रम का मतलब है योगा और घुमना-फिरना इत्यादि। योगा हमारे शरीर को हमेशा चुस्त और तंदुरुस्त रखता है। चेहरे पर चमक बनी रहती है। झुर्रियां नहीं आती है। त्वचा आकर्षक रहती है। ऐसे कई आसन हैं जिनके अभ्यास से कम समय में ही आपको ताजगी का अहसास होने लगेगा। हमारी दिनचर्या में भी सुधार कर शरीर के आराम का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। खान-पान के संबंध में ऐसे खाने से बचें जो हमारे शरीर में अत्यधिक वसा पहुंचा देता है। ज्यादा से हरी सब्जियों का सेवन करें। संभव हो तो जंक फूड और नॉनवेज को बंद कर दें। इस तरह के खाने से शरीर में चर्बी बहुत तेजी से बढ़ती है। जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता कम होती जाती है। कोई भी बीमारी जल्द ही आपको प्रभावित कर लेती है। सात्विक खाना खाएं और योगासन करें आपकी जवानी लंबे समय तक बनी रहेगी।त्वचा की झुर्रियां बुढापे का प्रमुख लक्षण होता है। दिन भर में 4 लीटर पानी पीना इसका कारगर उपचार है। अधिक पानी पीने से शरीर के अन्य कई रोग दूर होते हैं। क्रोध करने और मानसिक चिंता से समय से पहिले ही त्वचा पर झुर्रिया आने लगती हैं। दिमागी तनाव से हमारे शरीर में एक रासायनिक प्रक्रिया उत्पन्न होती है जिससे कोर्टिसोल उत्पन्न होता है जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। बीडी,सिगरेट पीने वालों की त्वचा पर सिलवटें बुढापा आने से पहिले ही दिखाई देने लगती हैं। धूम्र पान से शरीर में ऐसे एन्जाईम्स उत्पन्न होते हैं जो झुर्रियों के लिये जिम्मेदार माने गये हैं। जेतुन के तैल में नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर मालिश करने से चेहरे की त्वचा की झुर्रियां नियंत्रित होती हैं। चेहरे पर चमक लाने का यह अच्छा उपाय है।
Published on:
09 Dec 2018 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
