
मध्यस्थता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, रेफरल प्रकरणों का दिया प्रशिक्षण
शहडोल .जिला न्यायाधीश एव्ंा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरके सिंह के निर्देशन में शनिवार को मीडिएशन जागरूकता शिविर का शुभारंभ एडीआर सेन्टर में दोपहर 2 बजे मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में अनूप कुमार त्रिपाठी अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव केके मिश्रा तृतीय अति. जिला न्यायाधीश , संतोष कुमार कोल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं बीडी दीक्षित जिला विधिक सहायता अधिकारी, समस्त मध्यस्थ एवं अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्तागण, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं पक्षकारगण सम्मिलित हुए।
शिविर में उपस्थित जनसमूह को विस्तार पूर्वक समझाते हुए अनूप कुमार त्रिपाठी अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिविसेप्रा, मध्यस्थता से संबंधित कार्यप्रणाली एवं उससे होने वाले लाभों से अवगत कराया साथ ही उनसे मध्यस्थता की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने रेफरल जजेज को मध्यस्था हेतु रेफर किये जाने वाले प्रकरणों की कार्यवाही हेतु प्रशिक्षण दिया तथा मध्यस्थता की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं अधिवक्ताओं को सहयोग करने हेतु अनुरोध किया ।
प्रशिक्षित मध्यस्थों ने मध्यस्थता कार्यवाही में आने वाली समस्याओं एवं कार्यप्रणाली में सुधार किए जाने हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए। पैरालीगल वालेंटियर्स को मध्यस्थता योजना के प्रचार-प्रसार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं आमजन को वितरण हेतु पम्पलेट्स आदि सामग्री प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन बीडी दीक्षित जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के कर्मचारियों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया ।
Published on:
23 Jun 2019, 8:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.