25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले महीने से पटरी में आएगा ब्यूटी पार्लर व सैलून का व्यवसाय

अभी महज दस फीसदी हो रहा है कारोबार, बढ़ गया है अतिरिक्त भार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Brijesh Chandra Sirmour

•

Updated: 29 May 2020, 8:56 PM IST

Women are going to beauty parlor even in lockdown in bhilwara

Women are going to beauty parlor even in lockdown in bhilwara

शहडोल. कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एक लम्बे इंतजार के बाद लॉकडाउन-4 में ब्यूटी पार्लर व सैलून की दुकानों का सशर्त संचालन शुरू हुआ है। जिससे दुकान संचालक अभी असंमजस में है। दुकानदारों की माने तो यदि भविष्य मेें कोरोना का खतरा नहीं रहा और लॉकडाउन की स्थिति निर्मित नहीं हुई तो अगले महीने से कारोबार उठने की पूरी संभावना है। दुकानदारों की माने तो अभी पिछले महज दस फीसदी कारोबार संचालित हो रहा है। सैलून की दुकानों में सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंंसिंग की वजह से ज्यादा ग्राहकों की बाल व दाढ़ी नहीं बन पाती है। साथ ही कोरोना के भय की वजह से नब्बे फीसदी लोग अभी दुकान नहीं पहुंच रहे हैं।
ब्यूटी पार्लर के संचालक रामबाबू सेन ने बताया है कि अगले महीने जब लोगों को वेतन मिलेगा और अन्य व्यापार गति पकड़ेगा तभी उनके कारोबार में तेजी आएगी। फिलहाल अभी दुकान का करीब सात हजार रुपए प्रतिमाह किराया व डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह बिजली का बिल भी नहीं निकल पाएगा। अभी सेवा कार्य के दाम बढ़ाए वगैर ही शासन एवं प्रशासन के मापदंड के अनुरूप सारी व्यवस्थाएं की गई है। हेयर कटिंग सैलून के संचालक रामजी सेन ने बताया कि पिछले दो महीने से दुकानदारी बंद रहने से हम लोग काफी तंग हालात में आए गए है, इसके बाद अब दुकान में सैनिटाइजर, नैपकिन व तौलियों की अतिरिक्त व्यवस्था करना भारी पड़ रहा है। फिर भी दुकान खुलने से आगामी एक-दो महीने में कारोबार में गति आने की पूरी संभावना है।