
भठिया देवी मंदिर प्रांगण में बजेगी शहनाई, सात फेरे लेकर निभाएंगे जनम- जनम का साथ
बुढ़ार। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत समूहिक विवाह 30 जून को देवी मंदिर भटिया रोड में आयोजित किया गया है। बुढ़ार जनपद के अंतर्गत विभन्न ग्रामों के बर -बधू लगभग 150 जोड़ो का पंजीयन कराकर समूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी के लिए पहुंचेगे।
सीईओं राजकुमार पाडण्ेय ने बताया कि बुढ़ार ब्लाक के अंतर्गत गा्रम भटिया में विवाह कायक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मंत्री जनजातीय कार्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम , विशिष्ट अतिथि हिमान्द्री सिंह सांसद, मनीषा सिंह विधायक जैतपुर, जयसिंह मरावी विधायक जयसिंहनगर, बिसाहूलाल सिंह विधायक अनूपपुर, फुन्देलाल सिंह विधायक पुष्पराजगढ़, सुनील सराफ विधायक कोतमा, आजाद बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एवं जिला योजना समिति सदस्य, मुबारक मास्टर अध्यक्ष, नगरपालिका धनपुरी, अन्नूरानी सिंह, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बुढ़ार, उमा धुर्वे सदस्य जिला पंचायत , किशोरी लाल चतुर्वेदी जिला पंचायत सदस्य , नत्थूलाल चौधरी जिला पंचायत सदस्य , ललन सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत बुढ़ार, की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
धुरवार में 4 जुलाई को लोक कल्याण शिविर का आयोजन
कलेक्टर ललित दाहिमा द्वारा जिला एवं ब्लाक स्तर पर लोक कल्याण शिविर अंतर्गत प्राप्त शिकायतो को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल तुरंत निराकरण हेत तिथियों का निर्धारण किया है। निर्धारित तिथि में जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम धुरवार में 4 जुलाई ,जनपद पंचायत बुढ़ार के केशवाही एवं टेघाग्राम में 11 जुलाई , गोहपारू जनपद के दियापिपर ग्राम में 17 जुलाई ,जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम टिहकी में 18 जुलाई एवं जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम चचाई में लोक कल्याण शिविरो का आयोजन किया गया है। श्री दाहिमा ने बताया है कि षिविर स्थलो पर प्राप्त त्वरित निराकाण सुनिष्चित किया जायें।
Published on:
29 Jun 2019, 9:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.