
Coronavirus: गुजरात में कोरोना से 24 घंटे में 27 मरीजों की मौत, अब तक 829 मृतक
निमोनिया से हो गई थी मौत, अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर
शहडोल। कोरोना के संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निमोनिया से एक महिला की मौत के बाद परिजन असुरक्षित तरीके से घर ले गए। अस्पताल प्रबंधन भी कोई गंभीरता नहीं दिखाया। देर रात मामला तूल पकड़ा तो आधी रात में ही घर से शव को स्वास्थ्य विभाग की टीम उठाकर अस्पताल ले आई। देर रात अस्पताल में वृद्ध महिला का शव रखा और रविवार की सुबह अंतिम संस्कार कराया। जिला अस्पताल में शहडोल शहर में रहने वाली एक वृद्ध महिला को बीमार हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वृद्ध महिला निमोनिया से पीडि़त थी। इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए असुरक्षित तरीके से शनिवार की रात को शव घर तक ले गए। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई। चूंकि महिला की निमोनिया से मौत हुई थी। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार निमोनिया के मरीजों को भी गंभीरता से लेना था। वृद्ध महिला का कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए था लेकिन अस्पताल प्रबंधन असुरक्षित तरीके से शव को घर ले जाने दिया। बाद में जब अस्पताल अधिकारियों को लापरवाही की जानकारी मिली तो घर से फिर से शव को जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद शव को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार प्रशासन की मौजूदगी में रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
वृद्ध महिला निमोनिया से पीडि़त थी। इलाज के दौरान मौत होने पर परिजन उसे घर लेकर गए। बाद में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार उसके शव को अस्पताल लाया गया और उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
व्हीएस बारिया, सिविल सर्जन
Published on:
25 May 2020 07:05 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
