शहडोल- पपौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की दोपहर एक बड़ी घटना हुई, जिसमें शहडोल से नकदी लेकर जा रहे बैंककर्मियों के साथ लाखों रुपए की लूट हुई थी। जिस पर पुलिस बहुत सख्त है, और तेजी के साथ गुनहगारों को पकडऩे के लिए पड़ताल कर रही है, इसीलिए अब पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए नया कदम उठाया है, पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से कैश लूट के मामले में आरोपियों के बारे में बताने वाले को 10 हजार रुपए ईनाम देने को कहा है, मतलब साफ है आरोपियों पर 10 हजार रुपए ईनाम की घोषणा कर दी गई है।