5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएल मैच का सट्टा खिलाते थे भाजपा, कांग्रेस के नेता

पत्रिका की खबर के बाद धरे गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 7 May 2018, 4:01 PM IST

BJP, Congress leaders involve ipl satta

शहडोल- आईपीएल मैच का सट्टा खिलाते थे भाजपा-कांग्रेस के नेता, पत्रिका की खबर के बाद पुलिस ने पकड़ा। दरअसल कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब आईपीएल मैच में सट्टा का दांव लगाते आदित्य ट्रेवल्स के संचालक अखिलेश मिश्रा समेत विपिन पांडेय को पुलिस ने पकड़ा, सट्टा ङ्क्षकग ललुआ और पंकज मौके से फरार हो गए।

गौरतलब है कि इन दिनों देश में क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-11 का आयोजन हो रहा है, जहां हर दिन एक से बढकर एक घमासान हो रहे हैं, बीते रविवार को राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला था, उसी दौरान सट्टे का दांव लगवा रहे थे। इस दौरान नकदी 3 हजार रुपए के साथ ही अपाचे बाइक और स्कूटी जप्त किया गया है। आईपीएल सट्टा किंग ललुआ गुप्ता और पंकज रजक करते थे सट्टे के पैसे की वसूली, कोतवाली पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

आरोपियों का पॉलिटिकल पार्टी से संबंध
आईपीएल सट्टा में पकड़े गए दोनों आरोपियों का संबंध पॉलिटिकल पार्टी से भी है, एक कांग्रेस और दूसरा भाजपा का नेता है। पकड़े गए आरोपियों में भाजयुमो नेता विपिन पांडेय और युवक कांग्रेस नेता अखिलेश मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


पत्रिका के खबर के बाद आईपीएल सटोरियों को दिनभर ढूंढती रही पुलिस

जिले में सट्टे का नेटवर्क फैलाकर रखने वाला सरगना भले ही जेल में हो लेकिन शहर में बेखौफ सट्टा पर्चियां कट रही हैं। हाल ही में कोतवाली पुलिस की सट्टा के खिलाफ दो कार्रवाई भी इस बात को उजागर कर रही है। कोतवाली पुलिस ने शहर के दो जगहों में सटोरियों को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ कर तार जोड़ रही है। कोतवाली पुलिस की पहली कार्रवाई पुट्टी बाड़ा की है। सुशील कुमार भाटिया को सट्टा पर्ची काटते हुए पकड़ा है। एएसआई रजनीश तिवारी ने सटोरिया से नकदी और पर्ची जब्त की है। दूसरी कार्रवाई शहर के ही शंकर टॉकीज के नजदीक की है।

यहां पर पुलिस ने आबिद उर्फ बल्लू खान निवासी इतवारी मोहल्ला को सट्टा पर्ची काटते पकड़ा है। गौरतलब है कि हाल ही में कोतवाली पुलिस ने सट्टे का नेटवर्क फैलाने वाले बल्लू गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बल्लू लंबे समय से फरार था, पुलिस ने गांजा की खेप जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी बल्लू के खिलाफ सट्टा के कारोबार से जुड़े दर्जनों अपराध थानों में दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी चोरी छिपे तरीके से पुराने नेटवर्क में सट्टा चल रहा है।