14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजट 2018 : रेलवे में अमीरों के लिए हैं प्रावधान, आम लोगों के लिए कुछ नहीं

पढि़ए बजट पर रेलवे के एक्सपर्ट सलीम ने क्या कहा

2 min read
Google source verification
Budget 2018: Provision for the rich in railway, nothing for the common

शहडोल। रेलवे के एक्सपर्ट और यात्री संघ के अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि यदि फंड एलोकेशन के लिहाज से देखें तो ये बजट रेलवे के लिए बहुत अच्छा है। लेकिन जैसे ही आप इसका विश्लेषण करेंगे तो आपको निराशा होगी। इसकी वजह ये है कि रेलवे को धीरे-धीरे हायर क्लास का बनाया जा रहा है। आम आदमी के लिए इसमें कुछ नहीं है। रेलवे के हिसाब से आम आदमी के लिए भी कुछ होना चाहिए था जो काफी निराशाजनक है।
रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष सलीम खाने कहा कि रेलवे को डेढ़ लाख करोड़ रुपए दिया गया है ये अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि नई पटरियां बिछेंगी, स्टेशन आधुनिक होंगे, एक्सेलेरेटर लगेंगे, इलैक्ट्रिफिकेशन होगा। कोच आधुनिक किए जाएंगे। ये सब देखने सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन जैसे ही बजट की जमीनी पड़ताल करते हैं तो निराशा होती है। क्योंकि स्टेशन पर एक्सेलेरेटर लगाएंगे, ये किसके लिए हैं, इन एक्लेरेटर से मरीज, बुजुर्ग तो जा नहीं पात हैं। इस वर्ग के लिए रेलवे ने क्या सोचा है। उन्होंने कहा कि राजधानी ट्रेनें बढ़ाने, एक्सप्रेस ट्रेनें बढ़ाने, पूरी ट्रेन को एसी करने से क्या होगा ? ये ट्रेनें अपर क्लास को सुविधा देंगी, लेकिन आम आदमी के लिए क्या है। जो लोग रोज यात्रा करते हैं, कम किराया दे सकते हैं, ऐसी स्थिति में उनका क्या होगा।

शहडोल के लिहाज से क्या ?
शहडोल और संभाग के लिहाज से रेलवे के बजट में कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संभाग की मांग थी कि नागपुर के लिए एक ट्रेन चलाई जाए लेकिन नहीं चलाई जा सकी। शहडोल, अनूपपुर और उमरिया की 24 लाख आबादी की अनदेखी की गई है। यहां से बड़ी संख्या में लोग नागपुर इलाज के लिए जाते हैं। रेलवे तकनीकी पेंच फंसाकर यहां से ट्रेन नहीं चला रहा है। इसके अलावा अंबिकापुर से मुंबई ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है, रेलवे उस पर भी ध्यान नहीं दे रहा है। अगर शहडोल संभाग के लिहाज से देखें तो यह रेलवे के सेक्शन में निराशा ही हाथ लगेगी। पत्रिका के साथ की गई परिचर्चा में अन्य विशेषज्ञों और अतिथियों ने भी रेलवे के हिसाब से बजट के प्रति निराशा जताई। पत्रिका की परिचर्चा में शहडोल के जाने माने डेंटिस्ट डा. जीएस परिहार, चार्टर्ड एकाउंटेंट सुशील सिंहल, बिजनेस मैन और कांग्रेस नेता हरीश अरोरा, भाजपा नेता और नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सत्यभामा गुप्ता, किसान नेता भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद थे।