शहडोल.जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 10 मार्च को वृद्ध महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी पुष्पराज ङ्क्षसह के आधा एकड़ भूमि को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। जिला प्रशासन व पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान को ध्वस्त कर दिया। सुबह 10.30 बजे प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ एक जेसीबी मीशन लेकर आरोपी के गांव पहुंचे जहां करीब दो घंटे की कार्रवाई में आरोपी के सरकारी जमीन पर बनाए गए मकान को धवस्त करते हुए आधा एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में जयसिंहनगर क्षेत्रान्तर्गत वृद्ध महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी पुष्पराज सिंह 40 वर्ष के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कार्रवाई के दौरान एसडीएम जयङ्क्षहनगर, नायब तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी जयसिंहनगर, जनपद सीईओ सहित करीब 40 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहे।