25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- बीमारी से परेशान हूं

शास्त्री नगर की घटना, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
less than 1 minute read
Google source verification

शास्त्री नगर की घटना, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
शहडोल. नगर के वार्ड क्रमांक 23 शास्त्री नगर में शुक्रवार की सुबह पाल स्वीट्स के संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मनोरंजन पाल पिता महादेव पाल 67 वर्ष शुक्रवार की सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक अचानक गायब हो गए। काफी देर तक जब वह घर में नहीं दिखाई दिए तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान परिजनों ने घर के सबसे पीछे के कमरे में देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह नाश्ता करने के बाद पीछे के कमरे में जाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर आगे की विवेचना शुरू कर दी। शाम करीब 4 बजे जिला चिकित्सालय में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

प्रिंटेंड सुसाइड नोट में लिखा कई बीमारी से परेशान हूं

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दो तीन लाइन में कई बीमारी से परेशान होने का उल्लेख किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह वर्तमान में पैर के दर्द से परेशान थे, जिसके कारण चलने में समस्या होती थी। सीढ़ी नहीं चढ़ पाते थे, जिसके कारण नीचे के कमरे में रहने लगे थे। उनका सिंधी मार्केट में रेस्टोरेंट है। इसे दादा होटल के नाम से भी जाना जाता है।