शहडोल. सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर में हुए सडक़ हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी में बताया गया कि जितेन्द्र ङ्क्षसह परिहार 47 वर्ष अपनी पत्नी वंदना ङ्क्षसह 44 वर्ष निवासी हरदी 32 के साथ दोहपर करीब 2 बजे स्कूटी से शहडोल आ रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 19 बीएल 5320 के चालक ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में पति पत्नीय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए आनन-फानन में दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों नें उपचार के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना भानपुर की है। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।
पंचायत सचिव थे जितेन्द्र सिंह
जानकारी में बताया गया कि मृतक जितेन्द्र सिंह परिहार सोहागपुर जनपद के ग्राम भमरहा में पंचायत सचिव थे। बताया गया है कि वह श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने अपने घर हरदी 32 गए हुए थे। रविवार को पत्नी वंदना ङ्क्षसह के साथ शहडोल वापस आ रहे थे, इसी दौरान ग्राम भानपुर में सडक़ हादसे का शिकार हो गए। टै्रक्टर की टक्कर इतनी तेज थी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों को गंभीर चोट आने पर अचेत हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के दोरान चिकत्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शाम करीब साढ़े 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। अस्पताल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगोंं ने बताया कि सिंहपुर पुलिस घटना के काफी देर बाद घटना स्थल पहुंची,वहीं देर शाम तक वा चालक व मालिक का पता नहीं लगा सकी थी।