शहडोल. कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर एफ 101 में रहने वाले सहायक उपनिरिक्षक प्रमोद कुमार अहिरवार के घर बदमाशों ने नकदी व जेवर ले गए। वहीं घरेलू सामान को तोडफ़ोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि एएएसआई जयङ्क्षसहनगर थाने में पदस्थ है। कमरे वह अकेले रहते हैं। 25 मई की सुबह अपने घर पुलिस लाइन आए थे तो सब कुछ सही था। इसके बाद जब शनिवार की रात घर आए तो सामना बिखरा पड़ा था। टीवी टूटी हुई थी व आलमारी में रखे जेवर व नकदी गायब थे। रविवार को प्रमोद कुमार अहिरवार ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी। गौरतलब है कि पुलिस कॉलोनी में पुलिस के घर चोरी की घटना को अंजाम देना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।