शहडोल- चुनावी साल है और इसका असर भी देखने को मिल रहा, छोटे से लेकर बड़े नेता तक एक्टिव नजर आ रहे हैं। कांग्रेस हो, बीजेपी हो, या फिर कोई और पार्टी अपने-अपने स्तर से सभी नेता पूरी तरह से सक्रिय हैं, अभी हाल ही में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह शहडोल संभाग के दौरे पर थे, जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, शहडोल में उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया, और अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल जिले में आ रहे हैं, जहां वो शहडोल से ही कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित लालपुर पहुंचेंगे और यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।