घर में सोमवार को बारात आई हुई थी और मंगलवार को बारात वापस चली गई लेकिन घर में कहीं बच्ची दिखाई नहीं दी, जिसके बाद पूरे घर में हड़कंप मच गया, परिजनों ने चारो ओर बच्ची की तलाश करनी शुरू कर दी। परिजनों ने पूरे गांव में ढूंढा लेकिन बच्ची की कहीं सुराग नहीं मिला। परिजनों ने सोचा कहीं बच्ची कुएं में न गिर गई हो, पंप लगाकर कुएं का पानी खाली कराया गया, लेकिन वहां भी बच्ची नहीं मिली। इसी दौरान सुबह ग्रामीणों को एक खेत में मासूम का शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टीआई मानपुर ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और पूछताछ की। घटनास्थल पर कपड़े भी बिखरे मिले हैं और खून भी बहा था।