16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

video story कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर किया विकास यात्रा का विरोध

कहा जब गेंहू हुआ नदारद तो काहे की विकास यात्रा

Google source verification

शहडोल. नगरपालिका क्षेत्र में शुक्रवार को विकास यात्रा निकाला गया। विकास यात्रा सोहागपुर भूंसा तिराहा से दोपहर 12 बजे गढ़ी रामलीला मंच पहुंची जहां कांग्रेसियों ने काला झंडा दिकार नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विकास यात्रा में कांग्रेसियों ने प्रदेश के मुख्यंत्री शिवराज ङ्क्षसह के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए कहा जब गेंहू हुआ नदारद तो काहे की विकास यात्रा। उन्होंने कहा कि यह विकास यात्रा नही बल्की विनाश यात्रा है। जब किसी भी तरह का विकास हुआ ही नहीं तो आमजन को गुमराह करने के लिए ध्यान बेरोजगारी, महंगाई, अशिक्षा, खराब सड़को एवं अराजकता से भटकाने के लिए किया जा रहा है। भाजपा आगामी विधान सभा चुनाव के लिए मासूम जनता को इस विकास यात्रा के माध्यम से गुमराह करने की साजिश रची जा रही है।
प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,कुलदीप निगम,पीयूष शुक्ला,प्रभात पाण्डेय, अनुज मिश्रा, सुमित गुप्ता, जितेन्द्र सिंह जित्तू, विक्रम सिंह, आशीष तिवारी, रामलखन तिवारी, रूपनारायण मिश्रा, संध्या सिंह, सौरभ तिवारी, प्रीतम दास सोनी, प्रदीप तिवारी, हीरालाल प्रजापती, विकास तिवारी, शिव शंकर शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, टिल्लू विश्वकर्मा, गोविंद साहू, शेखर राव, शिमरन कौर, मयंक सिंह, आकाश सोंधिया, आशीष द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने विरोध में क्या कहा एक नजर में
– कांग्रेस इस भ्रामक विनाश यात्रा का पुरजोर विरोध करती है।
– हर गांव, हर कस्बे, जिले में आमजन ने यात्रा का विरोध किया है।
– आगामी विधान सभा चुनाव में जनता ने इन्हें उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।
– शिवराज सरकार चालबाजी करते हुए यात्रा के माध्यम से झूठी वाह-वाही लूट रही है।