शहडोल. रेलवे के तीसरी लाइन का निमार्ण कार्य किया जा रहा है। रविवार को पुरानी बस्ती में अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस दौरान सुबह से ही रेलवे के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित रहे। अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य सुबह से ही मशीनों के माध्यम से शुरू कर दिया गया था। देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान कुछ यात्री ट्रेनें भी लेट हुई है। गौरतलब है कि पुरानी बस्ती रेलवे फाटक बंद होने के बाद बड़ी तादात में पटरी के दोनों तरफ भीड़ एकत्रित हो जाती थी। जिसके कारण विवाद की स्थिति भी निर्मित होती थी। आमनागिरिकों की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अंडर ब्र्रिज का निर्माण कर दिया है। ब्रिज के निर्माण होने से अब लोगों जाम से निजात मिलेगी वहीं आवागमन भी सुरक्षित हो जाएगा। रविवार की सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ब्रिज बनाया गया।