4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल पर अश्लील बातें करना पड़ गया भारी

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 19 Feb 2018, 5:26 PM IST

Crime- Chatting on mobile

मोबाइल पर अश्लील बातें करना पड़ गया भारी

शहडोल- मोबाइल पर अश्लील बातें करना युवक को तब भारी पड़ गया, जब उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। दरअसल ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोबाइल पर अश्लील बात करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की शिकायत 30 वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराई थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया और अश्लील बातें करने लगा। आरोपी ने लगभग आधा घंटा तक कई बार फोन किया और अश्लील बातें की। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल रिकार्ड खंगाला जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।
-------------------------------

सट्टा पर्ची काटते दो पकड़ाए
शहडोल- कोयलांचल के धनपुरी में जुआ, सट्टा पुलिस से बेखौफ होकर चल रहा है। राजनीतिक रसूख में सट्टा कारोबार से जुड़े लोग बेधड़क सट्टा पर्ची एजेंटों के माध्यम से कटवा रहे हैं। धनपुरी पुलिस ने गोल बाजार में दो युवकों को सट्टा पर्ची काटते पकड़ा है लेकिन मुख्य सरगना का नाम नहीं उगलवा सकी है। पुलिस ने सुरेश दास बैरागी को सट्टा पर्ची और नकदी के साथ पकड़ा है। आरोपी गोल बाजार में सट्टा पर्ची
काट रहा था। यहां पर कृष्ण कुमार को भी सट्टा पर्ची काटते पकड़ा है। पूछताछ में अब तक पुलिस सरगना का नाम नहीं जुटा पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
-------------------------------

महिला के साथ मारपीट
शहडोल- सिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़मनिया खुर्द में एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत रानी बैगा ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराई है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद को लेकर नत्थूलाल बैगा ने मारपीट करते हुए अभद्रता की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।