28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story :- अयोध्या से श्रीलंका तक साइकलिंग, राम वन गमन पथ पर निकले सेना से सेवानिवृत्त जवान

प्रतिदिन 100-150 किमी का तय कर रहे सफर, दो माह में यात्रा पूरी करने का लक्ष्य

Google source verification


शहडोल. सेना में रहते हुए साइकलिंग करने वाले सेना के तीन जवान अब 60 वर्ष से अधिक की उम्र में अयोध्या से श्रीलंका की यात्रा में निकले हैं। इनकी यह यात्रा 24 नवंबर को अयोध्या से प्रारंभ हुई है जो कि दो माह में पूरी होगी। अपने साथ साइकल में ही जरूरत की सामग्री लेकर निकले सेना के सेवानिवृत्त जवान राम वन गमन पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। अभी तक इन्होने प्रताप गढ़, प्रयागराज, करबी चित्रकूट, सतना, कटनी से शहडोल के बीच का सफर पूरा कर लिया है। गुरुवार को शहडोल पहुंचे नासिक के रहने वाले डॉ साहेब राव 65 वर्ष, कर्नल शिव नारायण मिश्रा (सेवानिवृत्त) 53 वर्ष व सुबेदाल उत्साह कुलकर्णी (सेवानिवृत्त) 62 वर्ष अयोध्या से श्रीलंका के बीच की यह यात्रा साइकल से तय करेंगे। प्रतिदिन वह 100-150 किमी का सफर तय करते हैं। इसके पहले भी वह साइकलिंग कर चुके हैं।
क्रूज से जांएगे श्रीलंका, 20 दिन वहां करेंगे साइकलिंग
डॉ साहेब राव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अमरकंटक के लिए रवाना होंगे। अमरकंटक में मां नर्मदा के दर्शन के बाद वह आगे के लिए निकलेंगे। राम वन गमन पथ पर चलते हुए रामेश्वरम पहुंचने के बाद वह उसके समीप से ही क्रूंज की मदद से श्रीलंकर पहुंचेगे। श्रीलंकी में तीनो लगभग 20 दिन साइकलिंग करेंगे। वहां से 23 जनवरी को उनकी वापिसी की टिकट है।
मनाली से लेह का तय किया सफर
सेना में रहते हुए भी इन्होने साइकलिंग की है। डॉ साहेब राव ने बताया कि अयोध्या से श्रीलंका की यात्रा के पहले भी वह कई यात्राएं कर चुके हैं। उन्होने साइकिल से नेपाल की यात्रा की थी। इसके अलावा मनाली से लेह के बीच हिमालय इन टैक में लगभग 570 किमी का सफर साइकिल से किया था। इसके अलावा भी उन्होने कई यात्राएं की है।