22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

video story- मध्यप्रदेश के इस विधान सभा क्षेत्र मेंं भाजपा उम्मीदवार पर पुनर्विचार करने उठी मांग

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा की सक्रिय महिला होने के कारण मुझे मौका दिया जाए

Google source verification

शहडोल. जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जयङ्क्षसहनगर विधानसभा क्षेत्र 84 में भाजपा उम्मीदवार पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उपाध्यक्ष फूलवती ङ्क्षसह ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए स्व साहयता समूह की दीदियों एवं वरिष्ठजनों के कहने पर पार्टी से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने विधान सभा क्षेत्र से बाहर के लोगों को टिकट दे दिया। यह बात उपाध्यक्ष ने शनिवार को पांडव नगर स्थित एक होटल में प्रेसवर्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मै स्व साहयता समूह की महिला होने के नाते खन्नौधी सीएलएफ की अध्यक्ष हूं जिसमें लगभग 5 हजार महिलाएं सदस्य हैं। इसके साथ ही ब्लॉक गोहपारू के वार्ड क्रमांक 7 से जिला पंचायत का चुनाव समूह की महिलाओं ने जिताया है। साथ ही महिला मंडल गोहपारू में अध्यक्ष पर का दायित्व है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना गया है। उन्होंने कहा कि जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारी पर पुन:विचार किया जाए और भाजपा की सक्रिय महिला होने के कारण एक मौका दिया जाए। इस दौरान उनके साथ भाजपा से शान उल्ला खान, स्व साहयता समूह की सचिव राजकुमारी केवट, शहनाज बेगम, समशाद बेगम, उर्मिला तिवारी, उमा सिंह, श्यामवति ङ्क्षसह, जनकदुलारी ङ्क्षसह सहित समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।