
District Court building to be built at a cost of 14 crore 17 lakh rupees14 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से बनेगा जिला न्यायालय भवन
14 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से बनेगा जिला न्यायालय भवन
पीआईयू ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जमीन की कमी बनेगी रोड़ा
फोटो-
शहडोल. जिला न्यायालय भवन के बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब कंचनपुर की जगह पाली रोड़ स्थित जिला न्यायालय परिसर में ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। पीआईयू विभाग ने भवन निर्माण कराने के लिए 14 करोड़ 17 लाख 60 हजार रुपए की लागत का प्रस्ताव बनाने के बाद भवन निर्माण कराने के लिए शासन के पास स्वीकृति और राशि दिलाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। शासन से राशि और भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद ही भवन का निर्माण कार्य निविदा बुलाने के बाद ठेकेदार के माध्यम से कराया जाएगा।
पीआईयू ने किया सर्वे-
जानकारी में बताया गया है कि पीआईयू के इंजिनियरों ने पाली रोड़ स्थित जिला न्यायालय परिसर का निरीक्षण और सर्वे करने के बाद ड्राइंग और डिजाइन के साथ प्राक्कलन बनाना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि जिला न्यायालय में न्यायाधीशों के लिए अलग-अलग पांच भवनों का निर्माण कराया जाएगा, लेकिन अभी तक कुटुम्ब न्सायालय बनाए जाने का मामला ठंडे बस्ते में दिखाई दे रहा है।
यह आएगा रोड़ा-
जानकारी में बताया गया है कि जिला न्यायालय भवन निर्माण के लिए लगभग 8 से 10एकड़ जमीन की दरकार होगी लेकिन वर्तमान समय में मौके पर न्यायालय परिसर में लगभग 3 एकड़ 50 डिसमिल जमीन उपलव्ध है। ऐसे में पांच न्यायाधीशों की न्यायालयों के लिए भवन बनाना आसान नहीं होगा।
भवन बनाने का भेजा प्रस्ताव
पाली रोड़ स्थित न्यायालय परिसर में न्यायालय भवन निर्माण के लिए 14 करोड़ 17 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है। शासन से स्वीकृति और राशि मिलने के बाद टेंडर आमंत्रित कर ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कराया जाएगा।
कर्ण सिंह
एसडीओ
पीआईयू
शहडोल
Published on:
03 Feb 2020 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
