
मध्यप्रदेश के इस यूनिवर्सिटी में चलेंगे ई क्लासेस, पेन ड्राइव से मिलेंगी नोट्स और किताबें
शहडोल- पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी के छात्र- छात्राएं अब हाईटेक तरीके से पढ़ाई करेंगे। दरअसल नए शिक्षण सत्र से कई विभागों को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। जहां पर ई क्लासेस तैयार कराई जा रही हैं। ई क्लासेस के शुरू होने से पूरा सिलेबस इंटरनेट पर मौजूद रहेगा। एक क्लिक पर ही पूरे सब्जेक्ट की जानकारी मिल जाएगी।
इतना ही नहीं पेन ड्राइव में नोट्स और किताबें भी उपलब्ध रहेंगी। यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस शिक्षण सत्र से ही नवाचार करने जा रहा है। पहले चरण में साइंस और कम्प्यूटर साइंस विभाग को हाईटेक कर रहा है। आने वाले दिनों में अन्य विभागों को भी डिजिटल किया जाएगा। यूनिवर्सिटी की इस पहल से छात्र- छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी और रखरखाव में आसानी भी होगी।
यूनिवर्सिटी प्रबंधन के अनुसार साइंस विभाग पूरी तरह हाईटेक किया जाएगा। साइंस विभाग को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। यहां ई क्लासेस के अलावा कई हाईटेक लैब भी होंगे जो अन्य यूनिवर्सिटी से भी सीधे कनेक्ट होंगे। जरूरत पडऩे पर इन यूनिवर्सिटी की भी मदद ली जा सकेगी।
यूनिवर्सिटी में इस शिक्षण सत्र में नहीं बढ़ेगी फीस
हाल ही में यूनिवर्सिटी के कुलपति और कई अधिकारियों के बीच बैठक हुई। यूनिवर्सिटी बनने के बाद फीस बढ़ोत्तरी को लेकर काफी समय तक विचार विमर्श चला लेकिन आदिवासी बाहुल्य जिले को लेकर फीस न बढ़ाने का फैसला लिया गया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की मानें तो सभी पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य फीस रखी गई है। किसी भी तरह की फीस में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। कॉलेज की तरह ही फीस रखी गई है।
विभागों को हाईटेक करने का प्रयास जारी
पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर मुकेश कुमार तिवारी के मुताबिक सभी विभागों को हाईटेक करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले चरण में साइंस विभाग को डिजिटल किया जाएगा। जल्द ही नई बिल्डिंग में सिर्फ साइंस विभाग को शिफ्ट करके डिजिटल करेंगे। यहां कई विशेष लैब भी तैयार किए जाएंगे, जो बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी से जुड़े रहेंगे। अभी एक बैठक में फैसला भी लिया गया है कि यूनिवर्सिटी बनने के बाद किसी तरह की फीस में बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी।
Published on:
06 Jun 2018 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
