25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षार्थी पहनेगे मास्क और परीक्षा केन्द्रों को किया जाएगा सैनिटाइज

आठ से 16 जून के मध्य होगी स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के प्रायोगिक परीक्षा, लॉकडाउन में फंसे परीक्षार्थी उसी जिले में दे सकेंंगे कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Brijesh Chandra Sirmour

•

Updated: 27 May 2020, 8:53 PM IST

Class 12th exams will be held with social distance in two shifts, see time table

Class 12th exams will be held with social distance in two shifts, see time table

शहडोल. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आगामी नौ जून से शुरू होने वाली कक्षा 12वीं शेष बोर्ड की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन कराया जाएगा और परीक्षा कार्य में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मास्क पहनकर सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। यह परीक्षा आगामी 15 जून तक कराई जाएंगी। इसके अलावा स्वाध्यायी छात्रों की शेष प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हे आवंटित परीक्षा केन्द्र में आठ जून से 16 जून के मध्य आयोजित की जाएगी। बताया गया है कि बारहवीं की परीक्षाएं पहले से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही ली जाएंगी। अगर कंटेनमेंट जोन में कोई परीक्षा केंद्र है, तो उसे कलेक्टर द्वारा परिवर्तित कर मंडल को सूचना देनी होगी। साथ ही संबंधित केंद्र के विद्यार्थियों को भी परीक्षा केंद्र बदलने की जानकारी देनी होगी। आवश्यकता अनुसार उनके लिए परिवहन की व्यवस्था भी की जाएगी। ज्ञात हो कि बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में जिले भर के 48 परीक्षा केंद्रों पर करीब 9 हजार 968 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

फैक्ट फाइल
कुल परीक्षा केन्द्र 48
कक्षा 12वीं के कुल परीक्षार्थी 9968
कक्षा 12वीं के स्वाध्यायी परीक्षार्थी 584

लॉकडाउन में फंसे परीक्षार्थियों को सुविधा
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं के बचे हुए प्रश्न-पत्रों की परीक्षा लॉकडाउन व अन्य कारणों से कई विद्यार्थी अपने निवास के बजाय प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे हुए हैं। ऐसे विद्यार्थी जहां हैं उस जिले के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे। ऐसे विद्यार्थी जो 12वीं के बचे हुए प्रश्न पत्र अन्य किसी जिले से देना चाहते हैं। वे 28 मई तक एमपी ऑनलाइन के कियोस्क व पोर्टल और माशिमं के मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।