2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिरला की कंपनी में कर्मचारियों का शोषण

ओपीएम लेबर यूनियन ने लगाए आरोप, 26 दिन काम करने पर 18 दिन की मिल रही मजदूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 11 Feb 2018, 7:51 PM IST

birla

शहडोल. ओपीएम मैदान मेंं आयाजित मजदूरों की सभा में एटक अध्यक्ष आरएस त्रिपाठी ने कहा कि कागज मिल के ठेका मजदूरो को शासन से निर्धारित मजदूरी नहीं मिल रही है। मजदूरो को 26 दिन काम करने की हाजिरी को 18 दिन में बदलकर भुगतान हो रहा है। ठेका मजदूरों को डयूटी न देने का भय दिखाकर शोषण किया जा रहा है । मॉंगपत्र पर अभी तक समझौता नहीं हो रहा है। इसके लिए पूर्ण रूप से मिल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिम्मेदार हैं । जिसकी शिकायत लेबर कमिश्नर तक से कीजा चुकी है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यूनियन के अध्यक्ष आरएस त्रिपाठी ने कहा कि लेबर कमिश्नर शोभित जैन के समक्ष प्रबध्ंाक प्रतिनिधि एवं यूनियन की बैठक हुई। जिसमें लेबर कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि अकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 274 प्रतिदिन के स्थान पर 293 रुपए प्रतिदिन भुगतान करना पड़ेगा।
इसके साथ ही पात्र 30 दिन काम करने वाले ठेका श्रमिकों का बोनस कल्याण कोष में जमा करना होगा । कमिश् नर ने यूनियन की शिकायत पर जॉंच के लिए एक कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके बाद भी प्रबंधन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सुरक्षा गार्ड आज करेगे प्रदर्शन
शहडोल. सोहागपुुर एरिया के अंतर्गत आजक्स सिक्यूरिटी कम्पनी के सुरक्षा गार्ड अपनी मांगों को लेकर रविवार को धरना देकर प्रदर्शन करेगे। बताया गया है कि इस कंपनी का कार्यकाल 15 जनवरी से समाप्त हो गया है। उसके स्थान पर सज्जन सिंह सिक्यूरिटी कम्पनी ने प्रभार संभाला है । लेकिन एजेंसी 11 सुरक्षा कर्मियो को काम से निकाल दिया है, और उनकी जगह 20 नये सुरक्षा कर्मियो को भर्ती कर लिया है। जबकि 11 सुरक्षा कर्मी विगत 18 बर्षो से काम कर रहे है।
अतिथि शिक्षक हड़ताल पर रहे
शहडोल. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसमोहनी संंकुल के सभी अतिथि शिक्षक शनिवार को समूहिक हड़ताल पर रहे। अतिथि शिक्षक नियमितीकरण की मांग कर रहे है। इसके पहले संकुल के अतिथि शिक्षकों ने प्राचार्य को पत्र देकर अवगत करा दिया गया था। हड़ताल में धीरेन्द्र प्रसाद तिवारी, प्रीती साहू, शिवासनी मिश्रा,रानी अल्का बर्मन, संदीप कुमार टांडिया, अनारकली सिंह, अतुल पाठक,विजय प्रजापति, वतन कुमार,गणेश तिवारी, राजेन्द्र वर्मा, अनामिका तिवारी, रश्मिी तिवारी, अजीत पाठक और अरुण त्रिपाठी शामिल रहे।