
ATM Cloning : मध्य प्रदेश के शहडोल से एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित का बैंक अकाउंट किसी भी प्रकार से इंटरनेट से कनेक्टेड नहीं था। हो सकता है ये आपको सुनने में अजीब लगे, लेकिन खैरहा गांव के किसान कमल नारायण के साथ ऐसा ही हुआ है। ठगों ने उसका एटीएम क्लोन कर उनसे 4 लाख 12 हजार रुपये लूट लिए। शहडोल साइबर सेल इस मामले की जांच कर रहा है।
इस ठगी का पता किसान को तब चला जब वह कॉलरी से मिली मुआवजा राशि निकालने के लिए बैंक पहुंचे। यहां उन्हें बैंक कर्मचारी ने बताया कि उनके खाते में सिर्फ 179 रुपये हैं। यह जानकर किसान के होश उड़ गए। उन्होंने अपना बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, जिसमें पता चला कि ऑनलाइन मोड से दिल्ली और झारखंड के कुछ खातों में 4 लाख 12 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। किसान ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल में की।
किसान कमल नारायण ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पास न तो डेबिट कार्ड है और न ही कोई यूपीआई पेमेंट मोड की व्यवस्था। इसके बावजूद उन्हें इतनी बड़ी ठगी का सामना करना पड़ा। साइबर सेल प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि यह मामला एटीएम क्लोनिंग का प्रतीत होता है। ऐसे मामलों में राज्य में तेजी से वृद्धि हो रही है। फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
28 Oct 2024 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
