5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि उपज मंडी की लैब में अब किसान फ्री में करवाएंगे मिट्टी परीक्षण

अभी देना पड़ता था तीन से पांच रुपए का शुल्क, कृषि विज्ञान केन्द्र में लगता है सौ रुपए

2 min read
Google source verification
Government has made special diploma mandatory

Government has made special diploma mandatory

शहडोल. जिले में संचालित कृषि उपज मंडी की लैब पर अब किसान मिट्टी का परीक्षण फ्र ी करवा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने हाल ही में आदेश जारी करते हुए मिट्टी परीक्षण पर लगने वाला शुल्क हटा दिया है और किसान मंडी में फसल बेचने के साथ-साथ वहां पर स्थित लैब में खेत की मिट्टी का परीक्षण भी करवा सकेगा। बताया गया है कि अभी किसानों को अपने खेत की मिट्टी की गुणवत्ता जानने के लिए परीक्षण शुल्क अदा करना होता था। शासन किसान से 3 से 5 रुपए तक शुल्क वसूल करता था। एससीएसटी वर्ग के किसानों से 3 रुपए व सामान्य वर्ग के किसान से 5 रुपए शुल्क वसूल किया जाता था। केन्द्र शासन प्रधानमंत्री योजना के तहत मृदा परीक्षण करवाता था। इसमें शासन के नुमाईंदे ढाई हेक्टेयर सिंचित व 10 हेक्टेयर असंचित भूमि का मृदा परीक्षण करवाते थे। जिसका किसी भी किसान से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, पर इसमें व्यवहारिक समस्या यह है कि ढाई या दस हेक्टेयर में किसी भी खेत से मिट्टी कलेक्ट कर उसकी जांच करवाई जाती थी। इसमें प्रत्येक खेत की मिट्टी की गुणवत्ता का पता नहीं लग पाता था, लेकिन अब किसान अपने किसी भी खेत की मिट्टी का परीक्षण करवाने के बाद फसल उत्पादन कर सकेगा। अब किसान को पता चल सकेगा कि उसके किस खेत की मिट्टी किस फसल के लिए अधिक उपयोगी है अथवा उसके खेत की मिट्टी में क्या कमी है और वह किस तरह से उस कमी की पूर्ति कर सकता है। इस संबंध में कृषि उपज मंडी की मिट्टी प्रयोगशाला के लैब टेक्निशीयन अभिलेश प्रताप सिंह ने बताया है कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना लागू होने के बाद से ही मिट्टी परीक्षण नि:शुल्क हो रहा है।
जिले के चार बच्चों का राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में हुआ चयन
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की करेंगे सैर
शहडोल. राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव में जिले के चार विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जो आगामी २८ से ३० मार्च तक राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ की सैर करेंगे। चयनित विद्यार्थियों में वरिष्ठ वर्ग में शासकीय उत्कृष्ठ ब्यौहारी के छात्र अजय तिवारी और शासकीय उमावि मउ की छात्रा कुमारी प्रिया सिंह है। कनिष्ठ वर्ग में शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय बुढ़ार की छात्रा कुमारी प्रियंका चौहान और अशासकीय सरस्वती उमावि के छात्र अभिषेक शर्मा शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों के साथ मोगली उत्सव के नोडल अधिकारी अजय ङ्क्षसह और एक महिला शिक्षक जाऐगे।