
भू-कारोबारियों का कारनामा : रातोरात मशीन लटाकर पाट दिया टांकी नाला, अब मिट्टी काटकर बढ़ा रहे दायरा
शहडोल. जिला मुख्यालय से लगभग 5 किमी दूर शहडोल रीवा हाइवे से लगी भूमि को पाटने कारोबारी टांकी नाला के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। रात में कारोबारी मशीन लगवाकर नदी को पाटने के साथ किनारों की मिट्टी काटकर दायरा भी बढ़ा रहे हैं। जिस तरह से यहां जमीन को समतल करने का काम चल रहा है उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में नाले का अस्तित्व भी खतरे में आ जाएगा। फिलहाल कारोबारी नाले के दूसरी तरफ से मिट्टी निकालकर इससे लगी भूमि को समतल कर रहे हैं। जिसकी आड़ में नाले को भी इसकी जद में लेने की कोशिश की जा रही है। मामला अमृता अस्पताल के ठीक सामने का है। जहां हाइवे से होकर गुजरने वाले नाले को आगे जाकर समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुडऩा नदी में मिलती है बड़ी धार
टांकी नाला मुडऩा नदी में मिलता है, दोनों ओर से मशीन से काटकर खोदकर मिट्टी डाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि टांकी बांध का पानी इस नाला से हमेशा बहता रहता है जो कि आगे जाकर मुडऩा नदी में मिलता है। इससे कई किसानों के खेत भी सिंचित होते थे। अब बीच में ही इसकी जलधार को बोरी बंधान कर रोक दिया गया है। वहीं इसके दूसरे छोर से मशीन से मिट्टी निकालकर निजी भूमि को समतल किया जा रहा है। जिस पर रोक लगाने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जबकि नाले के दूसरे छोर से बड़ी तादाद में मिट्टी निकाल उपयोग में लाई जा चुकी है।
टीम भेजी, तैयार की रिपोर्ट
नाला पाटने की सूचना मिलते ही तहसीलदार भरत सोनी ने आरआई और पटवारी को मौके पर भेजकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। बाद में अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार करते हुए काम बंद करा दिया है। तहसीलदार भरत सोनी के अनुसार, संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इनका कहना है
इस संबंध में जानकारी आई है। अधिकारियों की टीम भेजी थी, कार्रवाई कराई जा रही है।
वंदना वैद्य, कलेक्टर शहडोल
Published on:
08 Dec 2022 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
