
धूमधाम से मनाया कजलियां का त्योहार,गाजे-बाजे के साथ किया विसर्जन
शहडोल. कजलियां का त्यौहार नगर में धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाए जाने वाले पर्व कजलियां को लोग बड़ेे उत्साह के साथ मनाते हैं। नगर के मोहन राम मंदिर में शुक्रवार की शाम बड़ी संख्या में लोग कजलियां विसर्जन करने पहुंचे। जहां लोगों ने कजलियां गीत गाते हुए विसर्जन किया। इसके बाद कजलियां देकर गले मिलकर एक दूसरे के गिले शिकवे दूर किए। बड़े-बुजुर्ग ने छोटों को आशीर्वाद दिए। वहीं अपने से बराबरी के लोगों को बधाइयां दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व का एक विशेष महत्व है। पूरे जिले में कजलियां का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में गाजे-बाजे के साथ कजलियां का विसर्जन करने लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नदी या तालाब जाते हैं। रक्षाबंधन के पहले ही कजलियां को बांस की टोकरी में बोया जाता है। श्रद्धाभाव के साथ इसकी सेवा करते हुए रक्षाबंधन के दूसरे दिन विसर्जित कर एक दूसरे को कजलियां देकर बधाई देने का दौर शुरू हो जाता है। नगर में विसर्जन के दौरान तलाबों के आसपास सुरक्षा के लिए पुलिस जावानों की तैनाती की गई थी। ग्रामीण इलाकों में इस पर्व का बड़ा महत्व होता है। कजलियां लेकर लोग एक दूसरे घर जाते है। घरों में पकवान खिलाकर लोगों का स्वागत किया जाता है। वहीं छोटे-छोटे बच्चों सहित महिलाओं में त्योहार को लेकर उत्साह रहता है। कजलियां के दिन सुबह से श्रद्धाभाव के साथ पूजा अर्चना करते हुए महिलाओं के द्वारा कजलियां गीत गाई जाती है। वहीं दिन भर चले इस दौर के बाद सभी एकत्रित होकर विसर्जन के लिए निकलते है।
Published on:
13 Aug 2022 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
