
Crime: Mother forces minor daughter to donate eggs, step father raped many times
शहडोल.ब्यौहारी थाना क्षेत्रातंर्गत 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी में बताया गया कि किशोरी को शादी का झांसा देकर गांव का ही अशीष गौतम 23 वर्ष बीते एक वर्ष से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। पीडि़ता परेशान होकर अपनी आपबीती मां को बताई जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के पिता नहीं हैं। वह अपनी मां के साथ नानी के घर रहती है। पिता के हिस्से की भूमि को खेती कराने मां ने अधिया में आरोपी के परिजनों को दे दिया था। तब से ही आरोपी व किशोरी की जान पहचान हो गई थी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी एक साल से उसके साथ दुराचार करता रहा।
एक महीने में तीसरी घटना आई सामने
नबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना आए दिन सामने आ रही है। जिले में बीते एक महीने में यह तीसरी घटना सामने आई है। पहली घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बालिका के साथ अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मकान को भी ध्वस्त कर दिया है। वहीं दूसरी घटना जयङ्क्षसहनगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बालिका के साथ 70 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने वृद्ध पर मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की। तीसरी घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र में घटित हुई, जिसमें पुलिस ने शिकायत के तत्काल बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Published on:
02 Jun 2023 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
