शहडोल. गोहपारू के ग्राम कुदरी में कोदो की रोटी व टमाटर की चटनी खाने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। जानकारी में बताया गया कि भिनसरिया सिंह गोंड़ 80 वर्ष, राजभान सिंह,प्रेमवती सिंह व रोशनी सिंह 19 वर्ष व आरती सिंह 17 बीती रात कोदो की रोटी व टमाटर की चटनी खाए थे। जिसके कुछ ही देर बाद उल्टी व चक्कर आना शुरू हो गई थी। जिन्हें स्थानीय लोगों घायल अवस्था में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को भर्ती कर उपचार जारी कर दिया। वहीं राजभान सिंह की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जानकारी में बताया गया कि परिवार के सभी सदस्य खतरे से बाहर हैं,उपचार जारी है।