25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ladli Behna Yojana : पैसों का लालच देकर ठगी, सरकारी अफसर बनकर सास-बहु को बनाया शिकार

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी का खुलासा। बैगा विकास विभाग का अधिकारी बनकर जालसाजों ने सास-बहू के खाते से निकाले हजारों रुपए। ठगों का तरीका ऐसा, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Nov 2024, 10:04 AM IST

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana :मध्य प्रदेश के शहडोल में लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां ठगों ने खुद को बैगा विकास विभाग का अधिकारी बताकर सास - बहू को को ठगी का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने केवायसी कराने के नाम पर पीड़िताओं से दस्तावेज मांगे और उनके खाते से हजारों रुपए पार कर फरार हो गए। पीड़ित सास-बहू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है।

बता दें कि ठगी का ये मामला जिले के अंतर्गत आने वाले सिंहपुर थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय मीनू बैगा घर के बाहर पीएम आवास का मकान कंप्लीट होने पर उसका नाम लिखा था, जिससे ठगी के उद्देश्य से आए दो लोग पहले महिला का नाम पुकार के उसे बाहर बुलाया। फिर खुद को बैगा विकास विभाग का अधिकारी बताते हुए लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर सास-बहू से उनके आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज मांगे।

यह भी पढ़ें- मामा-मामा की गूंज सुनकर फिर भांजे-भांजियों से I Love You बोले शिवराज, खुद को बताया इस राज्य का दामाद, Video

बहु के संदेह पर हुआ ठगी का खुलासा

यही नहीं, जालसाजों मे केवायसी कराने के नाम पर उनसे अंगूठा लगवा लिया और खाते से 10 हजार 500 रुपए पार कर लिए। इस दौरान उनके मोबाइल पर पैसा ट्रांजेक्शन का मैसेज आया, जिसे ठगों ने फर्जी मैसेज बताकर तुरंत डिलीट करवा दिया। इसके बाद मौके से फरा हो गए। जब सास - बहू को शक हुआ तो उन्होंने बैंक पहुंचकर तुरंत स्टेटमेंट निकलवाया। तब कहीं जाकर उन्हें ठगी का पता चला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में एडिशनल एसपी का कहना है कि सास-बहू के साथ अज्ञात ठगों ने किसी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी कर फरार हो गए। केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है।