31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से आई खुशखबरी, 14 वर्ष की बांधवी ने नर बच्चे को दिया जन्म

पार्क प्रबंधन दोनों की सतत निगरानी में जुटा

less than 1 minute read
Google source verification

शहडोल. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला रेंज अंतर्गत बठान कैंप में नया मेहमान आया है। मादा हाथी बांधवी ने यहां अपनी पहली संतान को जन्म दिया है। दोनो ही पूर्ण रूप से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। पार्क प्रबंधन दोनों की सतत निगरानी में जुटा हुआ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए इसे बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है। पार्क प्रबंधन का कहना है कि यह प्रगति दर्शाती है कि टाइगर रिजर्व में हाथयों के लिए अनुकूल पर्यावरण और उत्कृष्ट देखभाल की व्यवस्था उपलब्ध है। क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 30 नवंबर 2011 को जन्मी मादा हाथी बांधवी ने गुरुवार की शाम 5.24 बच्चे एक नर बच्चे को जन्म दिया है। बांधवी की मां तूफान और पिता गौतम है और अब वह स्वयं मां बन गई है। इस नए मेहमान के आने से बांधवगढ़ में खुशी का माहौल है। वन अमला बांधवी और उसके बच्चे की निगरानी कर रहा है ताकि उन्हें पूर्ण सुरक्षा और देखभाल प्रदान की जा सके।

कैम्प में हाथियों का बढ़ा कुनबा

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ सुरक्षा में तैनात हाथियों के कुनबे में बढ़ोत्तरी हुई है। अब यहां हाथियों की संख्या 16 हो गई है। यह हाथी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गस्ती, वन्यजीवों के रेस्क्यू सहित अन्य में काफी मददगार साबित होते हैं। एक नए मेहमान के आने से पार्क प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है।