6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं उठे मददगारों के हाथ, मासूम बच्ची ने खो दिए अपने दोनों हाथ

पिता ने लगाई मदद की गुहार, नहीं मिली मदद, उपचार के लिए जिला प्रशासन से सहायता राशि की मांग

less than 1 minute read
Google source verification

शहडोल

image

Manish Geete

Oct 15, 2022

shahdol1.png

शहडोल. छत पर खेल रही मासूम 11 हजार केव्ही लाइन के टूटने की वजह से उसकी चपेट में आ गई। करंट लगने की वजह से वह गंभीर रूप से झुलस गई और हादसे में उसे दोनो हाथ गंवाने पड़ गए। बच्ची का पिता उसके समुचित इलाज के लिए मदद की दरकार लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा।

हालांकि कलेक्ट्रेट में चल रहे सम्मिलन की वजह से दोपहर बाद तक उसकी किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। जयसहिंनगर के जमुनिहा निवासी प्रेमदास खैरवार 33 वर्ष ने बताया कि 4 मई 2022 को उसकी बेटी संतोषी खैरवार छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक 11 हजार केव्ही की विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। छत पर खेल रही संतोष विद्युत लाइन की चपेट में आने की वजह से गंभीर रूप से झुलस गई। इस हादसे में उसने अपने दोनो हाथ गवां दिए हैं।

पीड़ित का कहना है कि वह इतना सक्षम नहीं है कि बेटी का समुचित इलाज करा सके। वह बेटी के उपचार के लिए मदद की गुहार लेकर जिला प्रशासन के पास आया है। यदि प्रशासनिक स्तर पर कुछ मदद मिल जाए तो उसकी बेटी का समुचित इलाज हो सकेगा।

यह भी पढ़ेंः

पुलिस का ऐसा डरः साइकिल चालक भी लगाने लगे हेलमेट, देखें फोटो और वीडियो
अब गरीबों की साइकिल, बैलगाड़ी और पशु चराने पर भी देना होगा टैक्स
राजू श्रीवास्तव के बाद एक और झटका, इस दमदार एक्टर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर