2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सौगात, पढि़ए पूरी खबर

नवीन महाविद्यालय के लिए 10 शैक्षणिक व 12 अशैक्षणिक पद स्वीकृत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 26 Jun 2018, 2:40 PM IST

here Acceptance of college and pg course

क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सौगात, पढि़ए पूरी खबर

शहडोल- मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग ने संभाग अंतर्गत अनूपपुर जिले के वेंकटनगर में नवीन शासकीय महाविद्यालय व पूर्व से संचालित जैतहरी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर नवीन विषय प्रारंभ करने की अनुमति दे दी है। जिनका संचालन इसी सत्र से प्रारंभ किया जाना है। जिसकी समुचित व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर को सहयोग करने के निर्देश उच्च शिक्षा आयुक्त द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा 44 नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना करने एवं पूर्व से संचालित 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर स्तर पर नवीन विषय एवं 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर नवीन संकाय प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें अनूपपुर जिले में भी एक नवीन महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति मिली है।

लगेंगी स्नातक की कक्षाएं

नवीन महाविद्यालय में फिलहाल स्नातक स्तर पर एक ही पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा। जिसमें कला संकाय के हिन्दी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र व भूगोल विषय को शामिल किया गया है। वहीं पूर्व में संचालित जैतहरी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के लिए भूगोल व इतिहास के पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।

पदों की स्वीकृति

अनुपपुर जिले में शासकीय महाविद्यालय वेंकटनगर की स्थापना की स्वीकृति उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गई है। जिसके लिए पद भी स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें प्राचार्य 01, सहायक प्राध्यापक के 07, क्रीड़ा अधिकारी का 01 व ग्रंथपाल का 01 पद स्वीकृत किया गया है। वहीं 12 अशैक्षणिक पद स्वीकृत किए गए हैं। वहीं जैतहरी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम संचालन के लिए कुल 07 पद स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें 05 पद शैक्षणित व 02 पद अशैक्षणिक के स्वीकृत हुए है।

कलेक्टर करें सहयोग

आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि नवीन महाविद्यालय को वर्तमान में संपादित हो रही सत्र 2018-19 की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इन महाविद्यालयों के लिए अस्थाई भवन की व्यवस्था सुनिश्चित करने में सहयोग करें।