
शहडोल- होली यानी उत्साह और उमंग का पर्व, होली यानी ठिठोली और ठहाकों का पर्व। जिले भर में रंगों के इस त्योहार पर खासी रौनक और मस्ती देखी गई। बच्चों से लेकर बूढ़े तक रंगो के इस पर्व के रंग में रंगे नजर आए। इस पर्व को सभी लोगों ने शांति, सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ मनाया। सभी नगर वासी सांप्रदायिक भावना से ऊपर उठकर अपने गिले-शिकवे और कटुता का परित्याग कर एक दूसरे को रंग में
रंगते नजर आए। किसी ने रंगो की होली खेली तो कोई गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिलते नजर आया। यह पर्व नगर वासियों के लिए कई यादगार लमहे दे गया। जिन्हे लोग सहेजने से भी पीछे नही रहे। सभी ने अपने-अपने मोबाईल में उन सुन्दर पलों को संजोया जब वह रंगो में रंगे थे और एक दूसरे के गले मिलकर इस रंग भरे पर्व की बधाईयां दे रहे थे। समूचे नगर में यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद शुक्रवार को सुबह से ही जिले भर में रंगोत्सव की धूम प्रारंभ हो गई। यह धूम सुबह से लेकर देर शाम तक रही। वहीं दूसरे दिन यानी भाई दूज के दिन भी नगर की गलियों में रंगो के इस पर्व का असर देखने मिला। छोटे-छोटे बच्चों की पिचकारियां सुबह से ही रंग से भर गई थी और सड़को से हर एक आने-जाने वालों को रंग रही थी। वहीं बड़े बुजुर्ग जिनसे धुरेड़ी के दिन नही मिल पाए थे उनसे मिलकर गुलाल लगाकर गले मिलते नजर आए।
जिले के शहर, गांव हर एक गली, हर एक मोहल्ले में रंग खेलने वाली टोलियां तैनात थी। कहीं बच्चे तैनात थे तो कहीं युवाओं की टीम एक दूसरे को रंगने के लिए बेताब नजर आए। आलम यह था कि जो भी घर से बाहर निकला वह रंगीन होकर ही घर लौटा। नगर के बुढ़ार चौक, गांधी चौक, घरौला मोहल्ला, सोहागपुर, जयस्तंभ, बाईपास, रेलवे स्टेशन रोड के साथ ही अन्य प्रमुख जगहों में कई टोलियां बड़ी शंाति से रंग के इस पर्व को मनाते देखे गए। पर्व को लेकर जहां लोगो में अच्छा उत्साहा था इस और बढ़ाने के लिए लोगो ने भांग का भी जमकर स्वाद चखा। इस भंग ने भी जमकर रंग जमाया। जगह-जगह भांग घोटी गई और लोग इसका भी लुत्फ उठाने पीछे नही रहे। नगर में जहां जगह-जगह फाग गीत सुनाई दे रहे थे। वहीं कई जगह फाग गीतों का भी आयोजन किया गया। जहां भंग के रंग में रंगे फाग प्रेमियों ने इसका भी खूब आंदन उठाया।
दिव्यांग बच्चों ने होली त्योहार में खूब उड़ाया रंग
हंसी- ठिठोली का त्योंहार होली दिव्यांग छात्रावास पंाण्डव नगर में उत्साह से मनाया गया। दिव्यांग बच्चों ने त्योहार में जमकर मस्ती की। गुरुवार को शांम होलिका दहन के साथ शुरू हुए इस पर्व में दो दिनों तक छात्रावास में रंग बरसता रहा। जिसमें बेजुबान दिव्यांग बच्चों ने ढ़ोलक और हारमोनियम की ताल पर होली गीत गुनगुनाया,वही दृश्टिहीन बच्चों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। होली त्योहार को लेकर दिव्यांग बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिला। इसके लिये पहले से ही छात्रावास में तैयारियां की गई थी। गुरुवार को शाम ढ़लने के साथ दिव्यांग बच्चे एकत्रित होकर बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। होलिका दहन के लिय नियत शुभ मुहूर्त शायं ८ बजे होलिका दहन किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने देश की खुशहाली की कामना की। इस पर वाद्ययंत्रो के साथ दिव्यंग बच्चों देश भक्ति से ओतप्रोत गीत और संगीत प्रस्तुत किया।
Published on:
05 Mar 2018 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
