
यहां हो रही है ताबड़तोड़ कार्रवाई, अगर वाहन में नंबर नहीं है तो हो सकती है आपको बड़ी दिक्कत
यहां हो रही है ताबड़तोड़ कार्रवाई, अगर वाहन में नंबर नहीं है तो हो सकती है आपको बड़ी दिक्कत
एक्टिव हुई ट्रैफिक पुलिस
शहडोल- शहर की ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है, और बिना वाहन नंबर वाली गाडिय़ों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अगर आप भी सड़कों पर बिना वाहन नंबर के गाडिय़ां दौड़ा रहे हैं, तो अब ट्रैफिक पुलिस किसी को भी नहीं छोडऩे वाली, अगर वाहन में नंबर नहीं है तो वाहन नंबर लिखवा लें, नहीं दिक्कत में पड़ सकते हैं।
दरअसल शहर के कुदरी रोड में रेत से लोड बेलगाम डंपर द्वारा मासूम को कुचलने के बाद यातायात विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। डीएसपी यातायात विलास बाघमारे और सोहागपुर प्रभारी चिन्मय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाते हुए शहर में बिना नंबर के दौड़ते डंपर और हाइवा चालकों पर कार्रवाई की है।
डीएसपी बाघमारे के अनुसार इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को जब्त किया गया है। कुछ वाहनों के दस्तावेज भी नहीं मिले हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। शहर के अलग - अलग प्वाइंटों में रविवार को अभियान चलाया गया। कुछ वाहनों में नंबर ही नहीं था तो कुछ वाहनों में दोनों ओर नंबर नहीं लिखा था।
यातायात विभाग ने ६ वाहनों को जब्त कराते हुए सोहागपुर थाना में खड़ा करा दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में कुदरी रोड में तेज रफ्तार रेत से लोड वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए छात्रा को
कुचल दिया था।
प्रभारी मंत्री ने लिया संज्ञान, कहा जांच कराएंगे
शहर के बीच रेत माफियाओं का ताडंव और छात्रा को कुचलने का मामला प्रभारी मंत्री ने संज्ञान में लिया है। रविवार को शहडोल दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री ने कहा कि छात्रा की मौत दुखदायी है। मामले में जांच
कराई जाएगी। दोषी पर कार्रवाई होगी और बख्शा नहीं जाएगा। नहीं जाएगा।
Published on:
21 May 2018, 11:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.