
महुआ से लदे वाहन पर 41 हजार की पेनल्टी
शहडोल- इ-वे बिल लागू होने के बाद जीएसटी विभाग हरकत में आ गया है। विभाग द्वारा इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो क्षेत्र के आसपास मार्गों पर चोकिंग कर रही है।
और पकड़े जाने पर पेनाल्टी भी लगा रही है, विगत दिन जीएसटी विभाग से सहायक वाणिज्य कर अधिकारी बीएस धुर्वे और उनकी टीम ने शहर के आसपास के चार मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान रात के समय चेकिंग में लोडेड वाहनों की जांच की गई तो एक वाहन में बिना इ-वे बिल जनरेट किए महुआ परिवहन किया जा रहा था। जांच टीम ने उक्त वाहन पर 41 हजार की पेनल्टी लगाई है। क्षेत्र के अनूपपुर क्षेत्र में भी जांच टीम सघन चेकिंग कर रही है।
--------------------------------
हड़ताल बाद काम पर लौटे मीटर वाचक
शहडोल- करीब एक माह से कामबंद हड़ताल कर रहे मीटर वाचक आखिरकार गुरुवार से काम पर लौट आए हैं। मीटर रीडरों के कार्य पर लौटने से मीटर रीडिंग और बिल वितरण की समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है। इसके पहले कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहरी बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग प्रभावित हुई थी। बिना रीडिंग के बिल आने से बिजली उपभोक्ता परेशान थे। विद्युत विभाग में एकाएक शिकायतें बढऩे लगीं थीं। वहीं मार्च माह के बिल वितरण में भी खासी परेशानियां सामने आईं थीं। गुरुवार से मीटर वाचक काम पर लौटन से व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद बताई जा रही है।
--------------------------------
फाटक रहा बंद, एक घंटे तक खड़े रहे राहगीर
शहडोल- पुरारी बस्ती कल्याणपुर रोड स्थित रेलवे फाटक में लोग एक घंटे पर फाटक खुलने का इंतजार करते रहे। फाटक में मरम्मत कार्य के चलते राहगीरों को भीषण गर्मी में इंतजार करना पड़ा। यह मार्ग व्यस्ततम मार्ग में जाना जाता है, रेलवे कर्मचारियों ने बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए यहां मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया। जिस कारण यह हालात बने। रसमोहनी निवासी मोहम्मद रईस ने बताया कि सामान लेकर जा रहे थे। रेलवे लाइन क्रॉस करने के लिए इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। विगत एक घंटे से फाटक खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों ने पहले से मौजूद फाटक के स्थान पर नया फाटक लगाने का कार्य शुरु किया जो देर शाम तक जारी रहा।
Published on:
04 May 2018 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
