30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे के गले में फंस गया सिक्का, मचा हड़कंप, डॉक्टरों ने बचाई जान

जीएमसी के डॉक्टरों ने बच्चे के आहार नली और सांस नली के बीच फंसे सिक्के को बाहर निकाल कर बच्चे की बचाई जान

less than 1 minute read
Google source verification

शहडोल

image

Puja Roy

Mar 18, 2024

coin.png

मध्य प्रदेश के डॉक्टरों ने वो कर दिया जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा। एमपी के शहडोल जिले में आठ साल का बच्चा संस्कार गौतम खेल खेल में दो रुपये का सिक्का निगल गया। सिक्का बच्चे के आहार और सांस नली के बीच जाकर फंस गया था। घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुए तो वो घर पर ही सिक्के को निकालने का कोशिश करने लगे। लेकिन सिक्का नहीं निकला। इसके बाद परिजन बच्चे को गंभीर हालत में जिला हॉस्पिटल अनूपपुर लेकर गए। जहां जांच में पता चला कि बच्चे के गले में कोई गोल चीज फंसी है। बच्चे की गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने बच्चे को रात में ही मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया।


रात भर इलाज के बाद सुबह ईएनटी विभाग के विभागध्यक्ष और प्रोफेसर डॉक्टर एस के शुक्ला ने टीम के अन्य डॉक्टरों के साथ ऑपरेशन कर बच्चे के गले में फंसे एक रुपए के सिक्के को बाहर निकाला।


सिक्का बच्चें ने खेल खेल में अपने मुंह में निगल लिय़ा था।जिस कारण से थूक तक नहीं निगल पा रहा था। पानी और खाना तो बहुत दूर की बात है।ऑपरेशन होने के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। कल उसे लिए डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।