
उर्स मुबारक में उमड़ा जनसैलाब,मकबूल शाह के दरगाह में सजी कब्वाली की दरवार
खैरहा. जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अशरफनगर खैरहा में हजरत बाबा मकबूल शाह के दरगाह में 75 वां उर्स महोत्सव के दौरान दूसरे दिन कव्वाली के शानदार मुकाबले में मौजूद श्रोता जमकर झूमे। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर अधिवक्ता हाई कोर्ट अजीत शुक्ला एवं हाजी राशिद कादरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काट कर किया गया। जिसके बाद उर्स कमेटी के सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कव्वाली का शानदार मुकाबला
बीते 75 वर्षो से बाबा की शान में आयोजित होने वाले उर्स महोत्सव में देश के विभिन्न इलाको से नामचीन कव्वालो ने शिकरत किया है। शनिवार की देर रात शुरू हुए कव्वाली के कार्यक्रम में कव्वाल लतीफ अजमेरी और कव्वाला शीबा परवीन के बीच शानदार कव्वाली कार्यक्रम सुना गया। इस मौके पर दोनो कलाकारों ने बाबा की शान में कलाम, नात और शानदान गजलों की पेशकश दी। सुर, ताल और लय की तुगबंदी से लोग पूरी रात कव्वाली के धुन और संगीत से बंधे रहे। वहीं रविवार की रात कव्वाल सुल्तान नाजा और शीबा परवीन के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा।
मांगी अमन चैन की दुआ
अशरफ नगर खैरहा में आयोजित उर्स मुबारक के मौके पर हजरत बाबा मकबूल शाह तलैया वाले के दरगाह में सभी समुदाय के लोगो ने मत्था टेका और गांव में अमन चैन की दुआ मांगी। शनिवार की रात उर्स मैदान में लोगो का जन सैलाब उमड़ गया, लोगो ने मेले का लुफ्त भी उठाया। उर्स मैदान में चारो तरफ दुकान, झूला, विविध व्यजंन के स्टाल आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस मौके पर पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।
इनकी रही मौजूदगी
उर्स मुबारक के दूसरे दिन कव्वाली के कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी चंद्रदत्त शर्मा, कैचा सेठ, नौशेरमा खान, मोहम्मद वकील, मनोज सोनी, रियाज अहमद , अमृतलाल कचेर, उर्स कमेटी के सदर मोहम्मद निसार, सलाहकार मोहम्मद मुजीब, मोहम्मद मुबीन, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद इरशाद, प्रदीप सोनी, छोटेलाल सोनी, शहजाद मुन्नू, मंसूर अहमद, अनुपम अवस्थी के अलावा हजारो की संख्या में श्रोता और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
Published on:
08 May 2018 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
