
कलेक्टर ने पूछा गौशाला के कार्य में क्यो हो रही देरी, उप संचालक प्रस्तुत करे रिपोर्ट
शहडोल .प्रभारी कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं सम्बंधी लक्ष्य प्राप्ति, लक्ष्य पूर्ति सहित समस्त जानकारियॉ तैयार कर अधीक्षक के पास उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक को निर्देश दिए गए कि चारागाह विकास की बैठक बुलाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा अगले सप्ताह गौशाला सम्बंधी की गई कार्यवाही की भी रिपोर्ट दें। उन्होनें बैठक में अन्य विभाग के योजनाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी एवं नगरी निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नल-जल योजनाओं के साथ हैण्डपंपो की मरम्मत कर उन्हे दुरूस्त करें। जिले में कही भी पेयजल की समस्या उत्पन्न नही होनी चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर सुरेश अग्रवाल, जयसिंहनगर सतीष राय, जैतपुर केके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, धर्मेन्द्र मिश्रा, पूजा तिवारी सहित सभी विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में चैतन्य ने लोक निर्माण के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि नर्सरहा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पानी की टंकी क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे सुरक्षित ध्वस्त करा दिया जायें ताकि अचानक दुर्घटना से बचा जा सके। बैठक में खाद्य विभाग रबी उपार्जन के भुगतान, ऑगनबाड़ी भवनो की मरम्मत, विद्युत की समस्यां नगर पालिका के टैक्स की वसूली, स्वरोजगार युवा कल्याण आदि हितग्राही योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा प्रभावी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि रीवा रोड़ की सभी दुकानो की जॉच श्रम विभाग, खाद्य विभाग तथा औषधि प्रशासन की टीम मिलकर करें एवं उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि डीएमएफ. मद के द्वारा कराएॅ गए विकास कार्यो की शीशी शीघ्र उपलब्ध कराएॅ। बैठक में उद्यानिकी विभाग, पशुु चिकित्सा सेवा चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, खाद्य विभाग के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देश दिए गए कि एक टीम बनाकर प्रत्येक गॉव में किसानो को खाद्य, बीज, फसल बीमा तथा फसलो की नुकसान सम्बंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर प्रति सप्ताह उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सिचाई विभाग के समीक्षा के दौरान बांधो, नहरो की साफ-सफाई तथा मरम्मत के निर्देश दिए।
Published on:
17 Jun 2019, 9:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.