ओंमकार, जीतू राय और शाहजार रिजवी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए कुल 1735 अंक दिलाए। वहीं चीन ने दूसरे स्थान के लिए क्वालीफाई करते हुए कुल 1729 अंक अर्जित किए। जबकि तीसरे स्थान पर वियतनाम की टीम ने 1728 अंक अर्जित कर अपने नाम कांस्य मेडल जीता। ओंमकार इससे पूर्व ऑस्टे्रलिया में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल भारत के नाम किया था, जबकि शाहजार रिजवी को गोल्ड और जीतू राय ने कांस्य पदक जीतकर भारतीय की तिकड़ी ने क्लीन स्वीप करते हुए देश का परचम फहराया था। बताया जाता है कि 5 दिवसीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय निशानेबाजों की तिकड़ी ४ दिसम्बर को दिल्ली से जापान के लिए रवाना हुई थी।