
This is the condition of travelers in Mumbai-Delhi and Kolkata trains.
शहडोल. संभागीय मुख्यालय में बुधवार को चिरमिरी-कटनी मुड़वारा शटल व अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन नहीं आई, बिलासपुर-कटनी मेमू और चिरमिरी-चंदिया ट्रेन को शहडोल में रोका गया और पांच ट्रेनें काफी बिलम्ब से आई। जिससे यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। देरी से आने वाली ट्रेनों में विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुण्ड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 22.20 बजे के स्थान पर सवा घंटे देरी से रात 23.40 बजे पहुंची। छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 23.35 बजे के स्थान पर सवा छह घंटे देरी से सुबह 5.50 बजे आई। रीवा-चिरमिरी ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 1.05 बजे के स्थान पर एक घंटे देरी से रात 2.10 बजे पहुंची। सुबह 9.15 बजे आने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस सात घंटे बाद शाम 4.30 बजे के बाद आई। सुबह 6.15 बजे आने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे बिलम्ब से सुबह 11.30 बजे के बाद आई। पांच ट्रेनें काफी बिलम्ब से आई विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुण्ड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 22.20 बजे के स्थान पर सवा घंटे देरी से रात 23.40 बजे पहुंची।
Published on:
20 Jun 2019 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
