25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खटारा बसों में जमती है नशेडिय़ों की महफिल, सडक़ों पर बहता है नाली का पानी

बलपुरवा बस स्टैण्ड के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गंदगी का आलम, नहीं होती नियमित सफाई और न ही कचरा होता है उठाव, कॉलोनीवासी की शिकायत पर नगरपालिका नहीं दे रही ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Brijesh Chandra Sirmour

•

Updated: 31 May 2020, 7:33 PM IST

खटारा बसों में जमती है नशेडिय़ों की महफिल, सडक़ों पर बहता है नाली का पानी

खटारा बसों में जमती है नशेडिय़ों की महफिल, सडक़ों पर बहता है नाली का पानी

शहडोल. संभागीय मुख्यालय के पुराने वार्ड नम्बर 18 के बलपुरवा बस स्टैण्ड के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासियों को बजबजाती गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में व्यवस्थित नाली नहीं होने से घरों के निस्तार का पानी सडक़ों पर बहता रहता है। वहीं कॉलोनी में खटारा वाहनों की जमघट लगी हुई है। जिसमें शाम ढलने के बाद नशेडिय़ों की महफिलें जमती है। खटारा वाहन तो दूर कालोनी में एक बिना नम्बर की नई जेसीबी मशीन पिछले एक वर्ष से खड़ी हुई है। जिसके चारो तरफ झाडिय़ां तक उग आई है, मगर उसके मालिक का कहीं अता-पता नहीं है। ऐसी ही हालत अन्य खड़े खटारा वाहनों के हैं और इन्ही वाहनों के चारों तरफ बजबजाती गंदगी से कॉलोनीवासी खासा परेशान हैं। कॉलोनीवासियों ने कई बार साफ-सफाई के लिए वार्ड के पार्षद और नगर पालिका प्रशासन से कहा है, लिखित शिकायतें भी की है, मगर आज तक साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि इस कॉलोनी में करीब 40-50 मकान है। जिनके निस्तार और सीवर का पानी नाली के माध्यम से खटारा बसों के आसपास जमा होकर दलदल का रूप धारण करता जा रहा है।
पार्षद का पता नहीं
कॉलोनीवासियों ने बताया है कि उन्होने आज तक पार्षद को नहीं देखा है। उनकी जगह कोई दूसरा व्यक्ति वार्ड के कामकाज को निपटाता है और उसी के माध्यम से ही साफ-सफाई का कार्य भी कराया जाता है। दूसरे व्यक्ति ने ही कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया है कि साफ-सफाई शीघ्र कराई जाएगी, लेकिन आज तक ध्यान नहीं दिया गया।
निर्माण के भेंट चढ़ा हैण्डपंप
कालोनी में एक विशाल बिल्डिंग के निर्माण में सार्वजनिक हैण्डपंप का उपयोग बंद हो गया। बिल्डिंग के निर्माता ने हैण्डपंप के चारो तरफ ऐसा निर्माण कराया है कि वर्तमान में हैण्डपंप को हैंडिल बस नजर आ रहा है। हैण्डपंप का शेष हिस्सा निर्माण में दब गया है।


कॉलोनी में साफ-सफाई के लिए हम लोगो ने कई बार नगरपालिका के अधिकारी व पार्षद प्रतिनिधि से शिकायत की है, मगर आज तक ध्यान नहीं दिया गया है।
आरपी श्रीवास्तव, कॉलोनीवासी।


गर्मी में तो किसी तरह हम लोग गुजारा कर लेतें है, मगर बारिश के दौरान काफी पानी भर जाता है और हम लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
शिवशंकर सिंह, कॉलोनीवासी।


कॉलोनी में चहुंओर गंदगी रहने से हमें जहरीले कीड़े सांप-बिच्छुओं का डर बना रहता है। खटारा बसों में असमाजिक तत्वों की जमघट भी हमारी परेशानी का सबब बनी हुई है।
वरूण जावरकर, कॉलोनीवासी।