2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कैसे दूर होगा तनाव और कैसे बेहतर होगी याददाश्त ?

पढि़ए एक्सपर्ट व्यू

2 min read
Google source verification
Know how stress will be overcome and how good will be memory?

खुद के नोट्स बनाएं, कठिन विषयों पर पहले फोकस
सकारात्मक दृष्टिकोण से दूर होगा तनाव और बेहतर होगी स्मरणशक्ति

शहडोल- स्कूलों में परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। बोर्ड परीक्षा को लेकर हमेशा ही बच्चे तनाव में नजर आते हैं। कोई अच्छी तैयारी के लिए रात दिन पढ़ाई करता है। तो कोई सबसे ज्यादा परसेंट के लिए जूझता रहता है। कंपटीशन के इस जमाने में बच्चों पर भी दबाव बहुत ज्यादा रहता है। बोर्ड परीक्षा में तनाव को कम करने और परीक्षा के समय जो सबसे ज्यादा जरूरी है, याददाश्त पॉवर कैसे बेहतर करें, किस तरह से तैयारी करें जिससे ज्यादा अच्छी तैयारी हो सके। इसके लिए इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइवल यूनिवर्सिटी के कुलपति टीवी कट्टीमनी ने पत्रिका हैप्पी एग्जाम कॉलम में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र- छात्राओं के लिए आसान टिप्स दिए हैं।

सकारात्मक दृष्टिकोण स्मरणशक्ति बेहतर करता है और तनाव को भी दूर कर सकता है। बोर्ड परीक्षा के दौरान सामान्य तनाव बच्चों में आता है लेकिन स्मार्ट पढ़ाई से तनाव दूर करते हुए बेहतर अंक ला सकते हैं। कुलपति कट्टीमनी ने कहा है कि छात्र- छात्राएं अपनी क्षमता व प्रतिभा पर विश्वास रखें। मेहनत बेकार नहीं जाती है। मजबूत इच्छाशक्ति और एकाग्रता बेहतर अंक ला सकती है। छात्र- छात्राएं परीक्षा नजदीक आते ही खुद की नोट्स बनाएं। इसके अलावा कठिन विषयों में पहले की फोकस कर लें, इससे तनाव की स्थिति नहीं बनेगी।

छात्र- छात्राओं के लिए बताए टिप्स
- विषयों को रटने के बजाय खुद के नोट्स से समझने की कोशिश करें।
- कोशिश करने के बाद भी नहीं समझ आ रहा तो छोड़कर दूसरे टॉपिक को पढें़।
- गु्रप में पढ़ाई करें। न बनने वाले टॉपिक पर चर्चा करें, इससे आसानी होगी।
- ध्यान और प्रणाम करें। प्रणाम स्मर? शक्ति ?? बढ़ाने में मदद करता है।
- लगातार लंबे समय तक पढ़ाई न करें। हर एक घंटें में ब्रेक लें।
- संगीत ध्यान केद्रित करता है। समय बचाकर संगीत भी सुनने का प्रयास करें।