26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन समिति गठित, 4 जुलाई को निकलेगी जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा

संरक्षक मण्डल का भी किया गया गठन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

raghuvansh prasad mishra

•

Updated: 23 Jun 2019, 8:18 PM IST

 Lord Jagannath Rath Yatra Organizing Committee constituted, Jagannath Bhagwan's Rath Yatra will come out on July 4

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन समिति गठित, 4 जुलाई को निकलेगी जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा

शहडोल। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन समिति की रविवार को मोहन राम मंदिर में बैठक आयोजित की गई । जिसमे आयोजन समिति का गठन कर उपस्थित सभी सदस्यों को रथ यात्रा से संबंधित विविध दायित्व सौपे गए । आयोजन समिति का अध्यक्ष नरेंद्र दुबे और संयोजक चन्द्रेश द्विवेदी नियुक्त किए गए हैं। समिति का कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर उदानिया को बनाया गया है । इसके साथ ही लक्ष्मण गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजाराम पांडेय और कल्याणी बाजपेई को उपाध्यक्ष बनाया गया है। समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया की रथ यात्रा का मार्ग पूर्व की भांति यथावत रहेगा । मार्ग के सुधार हेतु नगर पालिका परिषद से पत्राचार कर यात्रा पूर्व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी । साथ ही विद्युत मंडल से संपर्क करके रथ यात्रा मार्ग में आने वाले बिजली के तार जो काफी नीचे हैं उन्हें ऊपर उठाने हेतु भी पत्राचार किया जाएगा ।
रथ यात्रा को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए साज सज्जा, स्वागत, रथ वाहक समितियों का भी गठन किया गया।पूरे नगर को भगवा ध्वज से सजाकर रथयात्रा को व्यवस्थित रूप प्रदान करने के साथ ही रथ यात्रा को मार्ग में विभिन्न जगहों पर पूजा इत्यादि के लिए अलग- अलग चौराहों में भी स्वागत प्रभारी नियुक्त किये गए है।
रथयात्रा के सफल आयोजन के लिए संरक्षक मण्डल का भी गठन किया गया है।संरक्षक मंडल में अध्यक्ष नगरपालिका उर्मिला कटारे ,कुलदीप निगम ,हरेंद्र मिश्रा ,बाल्मीक गौतम, गिरधर प्रताप सिंह,आरपी त्रिपाठी, कैलाश तिवारी, पंडित जगदीश प्रसाद शास्त्री, नीरज द्विवेदी,योगेंद्र चतुर्वेदी को शामिल किया गया है।प्रचार प्रसार समिति में जिले में संचालित इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार गण शामिल किए गए हैं। सह सचिव लक्ष्मण गुप्ता को नियुक्त किया गया।
बैठक में राजस्व निरीक्षक ललित धार्वे, रमेश त्रिपाठी, नरेन्द्र दुबे, चन्द्रेश द्विवेदी ,राजकुमार खरया, राजाराम पाण्डेय,लवकुश शास्त्री, कल्याणी बाजपेयी, लक्ष्मण गुप्ता, राजेन्द्र गौतम, विनय कुमार नामदेव, द्वारिका प्रसाद शुक्ला, सुरेंद्र हलवाई, श्यामबाबू निगम, सुरेंद्र हलवाई,सूर्यकांत निराला,अनुपम गौतम, लवकुश शास्त्री एवं सुदीप शुक्ला मौजूद रहें।