17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गिरजाघरों में उत्साह के साथ मनाया गया प्रभू यीशू मसीह का जन्मोत्सव

पूरे माह चलता रहा कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
Lord Jesus Christ Janmotsav celebrated enthusiasm in churches

Lord Jesus Christ Janmotsav celebrated enthusiasm in churches

शहडोल। संभाग के गिरजाघरों में क्रिसमस पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। क्रिसमस पर्व को लेकर दिसंबर माह की शुरुआत से ही कार्यक्रम आयोजित होने लगे। मसीही समुदाय के लोग लोगों के घरों में जाकर प्रभू यीशू का संदेश दिया। शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान जिले के लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इससे पहले संभाग के सभी गिरजाघरों के लोगों का क्रिसमस पर्व मिलन समारोह आयोजित हुआ। सेंटाक्लाज बनकर बच्चों को उपहार बांटे गए।

प्रभू यीशू के जन्मोत्सव से लेकर दो घंटे तक पूजा-प्रार्थना आयोजित हुआ
रात 12 बजे प्रभू यीशू का जन्म हुआ। उसके पहले गिरजाघरों में 10.30 बजे से 11.30 बजे तक करोल गीत गायन हुआ। इसमें बच्चों ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी। 1.30 बजे के बाद प्रभू यीशू के जन्मोत्सव से लेकर दो घंटे तक पूजा-प्रार्थन आयोजित हुआ। प्रभू यीशू का जन्म होने के बाद केक काटे गए। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर क्रिसमस पर्व की बधाई दी। इस दौरान गिरजाघर आकर्षक झांकियों से सजे रहे। इसको देखने के लिए दूसरे समुदाय के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे। प्रभू यीशू के जन्म दिन के दूसरे दिन भी समुदाय के लोग गिरजाघरों में प्रार्थना करने पहुंचते रहे।

संभाग में है सात चर्च
शहडोल संभाग में सात चर्च है। क्रिसमस पर्व की शुरुआत 1 दिसंबर से शुरू हो गया। शहर के होलिक स्पिथ गिरजाघर के फादर जोंस एंटोनी ने बताया कि गिरजाघरों के लोगों ने घर-घर जाकर लोगों को प्रभू यीशू की महिमा का गायन किया। प्रत्येक परिवार के लिए प्रार्थन किया। इसके बाद संभाग में सभी सात गिरजाघरों के लिए एक क्रिसमस पर्व मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभी कैथोलिक समुदाय मिलन हुआ। जिले में भी गिरजाघरों का एक मिलन समारोह 23 दिसंबर को हुआ। इसमें समुदाय के लोग उपस्थित रहे। इसमें एक साथ गायन,प्रार्थना आयोजित हुआ। इसके बाद सभी ने एक साथ भोजन किया।